रायगढ़। प्रांतीय अखंड ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ की सभी महिला सदस्यों ने पवित्र सावन महीना के खुशनुमा पल को जीवन में और भी यादगार बनाने के लिए अध्यक्ष श्रीमती भारती पांडेय के विशेष मार्गदर्शन में विगत दिवस शहर के होटल जानकी वाटिका में खुशी से भरा मनभावन व यादगार सावन उत्सव का भव्य आयोजन पारिवारिक माहौल में किया। उत्सव का हर लम्हा सभी सदस्यों के लिए खुशी से अविस्मरणीय बन गया। पूजा-अर्चना से हुआ शुभारंभ–कार्यक्रम की शुरुआत भगवान की पूजा-अर्चना के साथ की गई। वहीं बसंती चौबे, सुधा मिश्रा एवं अमृता दुबे ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद अनीता पांडेय द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। अनुभा दुबे की शानदार एवं मनोरंजक एंकरिंग ने पूरे माहौल में उत्साह और उमंग का रंग भर दिया। इसी तरह हौजी, डांस और झूले का सभी सदस्यों ने भरपूर आनंद लिया। वहीं आरती तिवारी के एक मिनट शो ने उपस्थित सभी सदस्यों को खूब हँसाया साथ ही यामिनी चतुर्वेदी द्वारा आयोजित हौजी गेम ने सभी का दिल जीत लिया व इस प्रतियोगिता में सभी ने उत्साह से भाग लिया।
मधुर गीत संग निहाल होकर झूमे
मनभावन सावन उत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी सदस्यों ने सावन के झूले, मनोरंजक गेम्स और शानदार डांस का आयोजन किया। वहीं सभी सदस्यों ने गीत-संगीत पर निहाल होकर मस्त झूमे। इसी तरह स्वादिष्ट स्वल्पाहार ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिया। रीता पांडेय एवं अनामिका पांडेय ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग देकर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
एकता और सौहार्द की मिसाल
अध्यक्ष श्रीमती भारती पांडेय ने कहा कि इस तरह के आयोजन से महिला शक्ति में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता की भावना बढ़ती है। सावन का महीना में हमें जीवन की खुशी व जीने का खूबसूरत सलीका सिखाता है। इस मनभावन कार्यक्रम में सभी ने मिलकर सावन गीतों पर अपनी मनभावन प्रस्तुति देकर और इसे यादगार बना दिया।वहीं उन्होंने सभी के प्रति भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया।
इनका रहा योगदान
सावन उत्सव 2026 के यादगार सावन उत्सव को सफल बनाने में प्रांतीय अखंड ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती भारती पांडेय, अनीता पांडेय, रीता पांडेय, बसंती चौबे, सुधा मिश्रा, अमृता दुबे, चंदा तिवारी, आरती तिवारी, आरती पांडेय, अनुभा दुबे, नीलम पांडेय, यामिनी चतुर्वेदी, माया पांडेय, अनामिका पांडेय, अनामिका दुबे, सीता उपाध्याय, विनीता पांडेय, चंदा दुबे, सीमा दुबे, बिन्नी दुबे, अर्चना मिश्रा, योगिता तिवारी, जयंती दुबे, ममता मिश्रा, सरिता चौबे, ज्योति मिश्रा, विभा उपाध्याय, बीना तिवारी, मनीषा अवस्थी सहित सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
सावन की बरसती बूँदों ने भी कहा याद रहेगा यह उत्सव
प्रांतीय अखंड ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ ने किया यादगार सावन उत्सव



