NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बूथ तक संगठन को मजबूत करना ही लक्ष्य छाल में जिला भाजपा की मासिक बैठक संपन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बूथ तक संगठन को मजबूत करना ही लक्ष्य छाल में जिला भाजपा की मासिक बैठक संपन्न
रायगढ़

बूथ तक संगठन को मजबूत करना ही लक्ष्य छाल में जिला भाजपा की मासिक बैठक संपन्न

पूर्व कार्यों की समीक्षा के साथ तिरंगा यात्रा और संत रविदास जयंती की तैयारी पर जोर

lochan Gupta
Last updated: August 9, 2026 11:50 pm
By lochan Gupta August 9, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिला रायगढ़ की मासिक बैठक आज धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के छाल मंडल में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और धारदार बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर गहन मंथन हुआ। बैठक में मुख्य रूप से जिला भाजपा प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर जी जिला अध्यक्ष श्री अरुण धर दीवान जी धरमजयगढ़ विधानसभा प्रभारी श्री सुरेंद्र बिसरा जी जिला महामंत्री द्वय श्री विकास केडिय़ा एवं श्री जतिन साव सहित सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मोर्चा अध्यक्ष और पालक प्रभारी उपस्थित रहे। दीप प्रज्ज्वलन के बाद बैठक की शुरुआत हुई। बैठक का शुभारंभ भारत माता की प्रतिमा तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विभिन्न मोर्चों के जिला अध्यक्षों ने पिछले माह के संगठनात्मक कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी श्री प्रशांत सिंह ठाकुर जी ने कहा हमारी ताकत बूथ पर है। हर मंडल अध्यक्ष और प्रभारी ये सुनिश्चित करें कि बूथ स्तर तक संगठन की गतिविधियां नियमित चलें। कार्यकर्ताओं से संवाद और प्रवास बढ़ाएं। तभी संगठन मजबूत होगा। जिला अध्यक्ष दीवान ने कहा कार्यक्रमों को जन आंदोलन बना कर कार्य करना है उन्होंने कहा आगामी तिरंगा यात्रा और संत रविदास जयंती सहित अन्य कार्यक्रमों को हमें उत्सव की तरह मनाना है। इसे बूथ स्तर तक ले जाकर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करें।
जिला महामंत्री श्री विकास केडिय़ा ने कार्यक्रमों के समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि हर कार्यक्रम की जिम्मेदारी तय हो। महामंत्री जतिन साव ने भी कार्यकताओं में जोश भरा। बैठक में जिला प्रभारी और जिला अध्यक्ष ने सभी मंडल अध्यक्षों एवं प्रभारियों से उनके क्षेत्र की गतिविधियों, संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को लेकर विस्तार से चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक के दूसरे चरण में मंडलों के पालक प्रभारियों की विशेष बैठक हुई। इसमें आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा, मंडलवार तैयारियों और सफलता की रणनीति पर चर्चा हुई। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पालक प्रभारियों को जमीनी स्तर को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से निरंतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन जिला महामंत्री श्री जतिन साव जी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन छाल मंडल अध्यक्ष श्री डोल पटेल जी ने किया।

इनकी रही मौजूदगी

बैठक में सत्यानंद राठिया, जीवर्धन चौहान, सुनीति राठिया, डिग्रिलाल साहू, सतीश बेहरा, गुरूपाल भल्ला, श्रीकांत सोमावार, सुभाष पांडे, रथू गुप्ता, अरुण राय, अरुण कातोरे, गोकुल यादव, बिलिस गुप्ता, पवन शर्मा, पवन अग्रवाल, रीना भगत, गायत्री केरवानी, स्नेहलता सिदार, शांता साय, नीलम रंजू संजय, दिबेस सोलंकी, मधुलता पटेल, डॉक्टर सिंदे, असलम खान, मनोरंजन साव, बंसी चौधरी, महेश उरांव, स्वरूप पटनायक, सरोज बेहरा, संजय पटेल, सनथ नायक, शैलेश माली, संजय अग्रवाल, सुमित शर्मा, खुशीराम अजय, डॉक्टर राजेश पटेल, अतुल शर्मा, हितेश गभेल सहित सभी मण्डलों के अध्यक्ष, प्रभारी एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

शाकम्बरी प्लांट और कोलवाशरी में कन्वेयर बेल्ट चलाने पर प्रतिबंध

चिराईपानी के पास हथियार लहरा रहे चार युवक गिरफ्तार

चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक छलांग-ओपी

अवैध शराब से भरी पिकअप पकड़ायी,आरोपी जेल दाखिल

पहले किया अवैध कटाई फिर करने लगे अतिक्रमण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्रयास विद्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस
Next Article फर्जी आधार से राजस्थान की करोड़ों की जमीन का मालिक हो गया संदिग्ध किसान!

खबरें और भी है....

रायपुर में सीएम साय तो रायगढ़ में वित्तमंत्री चौधरी करेंगे ध्वजारोहण
असम के बाढ़ प्रभावितों को छग सरकार देगी 5 करोड़
एसकेए कंपनी के खिलाफ श्रमिकों ने खोला मोर्चा
जीजा के हत्यारे साले को आजीवन कारावास, अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा सुनाया फैसला
हाथी के हमले से वृद्ध ग्रामीण की मौत, धरमजयगढ़ के ग्राम जमाबिरा की घटना, जांच में जुटा वन विभाग की टीम

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रायपुर में सीएम साय तो रायगढ़ में वित्तमंत्री चौधरी करेंगे ध्वजारोहण
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?