NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 27 कूपों के जल से सिद्ध है रायगढ़ का ‘भरत कूप’ शिव मंदिर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 27 कूपों के जल से सिद्ध है रायगढ़ का ‘भरत कूप’ शिव मंदिर
रायगढ़

27 कूपों के जल से सिद्ध है रायगढ़ का ‘भरत कूप’ शिव मंदिर

सतीगुड़ी चौक स्थित मंदिर में सावन में विशेष रुद्राभिषेक और भजन-कीर्तन का आयोजन

lochan Gupta
Last updated: August 9, 2026 11:43 pm
By lochan Gupta August 9, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। कला, संस्कृति और साहित्य की सुरभि से सराबोर रायगढ़ नगरी के मध्य सतीगुड़ी चौक पर स्थित श्री भरतकूप शिव मंदिर अपनी अनोखी विशेषता के कारण श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। पंडित कमल किशोर शर्मा बताते है! नगर के दानवीर सेठ किरोड़ीमल द्वारा निर्मित इस मंदिर में शिवलिंग के साथ भैया भरत, हनुमान जी और मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित है।

कब और किसने कराया निर्माण

विक्रम संवत 2021 में नगर सेठ किरोड़ीमल ने सतीगुड़ी चौक पर इस श्वेत पाषाण संगमरमर युक्त मंदिर का निर्माण कराया था। मंदिर को बने 59 वर्ष हो चुके हैं। मंदिर के मध्य शिवलिंग के समीप माता पार्वती, गणेश जी, कार्तिकेय और नंदी विराजमान हैं। वहीं पूजन कक्ष में रामभक्त हनुमान, दशरथ पुत्र भरत और माता दुर्गा की प्रतिमा मंदिर की गरिमा बढ़ाती हैं। लाल ध्वजा से सुशोभित गुंबद, 3 प्रवेश द्वार और चारों ओर चौपाइयों से अलंकृत दीवारें इसकी शोभा बढ़ाती हैं। मंदिर परिसर में चार ऊंची मीनारें प्रतिहारी की भांति खड़ी हैं।
इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता है ‘भरत कूप’। मान्यता है कि इस कूप के जल में 27 पवित्र कूपों का जल मिश्रित है। पुजारी पं. कमल किशोर शर्मा बताते हैं- इसी कारण इस जल को विशेष पूजा में उपयोग किया जाता है। जैसे यदि किसी पिता को पंचक या ग्रह-नक्षत्र के कारण नवजात शिशु का मुख नहीं देख पाता, तो वह 27 कूपों के जल के लिए भरत कूप का जल लेकर विधिवत पूजा कर शिशु का मुख देख सकता है। छोटे-बड़े हवन, पूजा और शुभ कार्यों में भी इस जल को विशेष दर्जा प्राप्त है।
45 साल तक सेवा की पं. बैजनाथ शर्मा ने
वर्तमान पुजारी पं. कमल किशोर शर्मा ने बताया कि उनके पिता पं. बैजनाथ शर्मा ने करीब 45 साल तक इस मंदिर की सेवा की। उनके निधन के बाद से कमल शर्मा पूजा-अर्चना कर रहे हैं। हर वर्ष महाशिवरात्रि और सावन शिवरात्रि पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया जाता है। हजारों श्रद्धालु शिव के दर्शन को आते हैं। दिनभर भजन-कीर्तन होता है। हनुमान जयंती और दोनों नवरात्रि में भी यहां विशेष पूजा होती है।

सावन में विशेष आयोजन

सावन मास प्रारंभ होते ही मंदिर में विशेष तैयारियां की गई हैं। पं. कमल शर्मा ने बताया कि- हर सावन सोमवार को रुद्राभिषेक का आयोजन होगा। शाम को भजन-कीर्तन में शहर की मंडलियां भोलेनाथ और माता पार्वती का गुणगान करेंगी। मंदिर का रंग-रोगन और सजावट की जा रही है ताकि भक्तों को असुविधा न हो, जो भी भक्त रुद्राभिषेक कराना चाहे, वे व्यक्तिगत, परिवार या सामूहिक रूप से करा सकते हैं। संपर्क: 98271 77019, सावन में सुबह से रात तक जलाभिषेक के लिए भक्तों की कतार लगती है। मान्यता है कि सावन में शिव पूजा से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। रायगढ़ का यह भरतकूप शिव मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि रायगढ़ की संस्कृति और इतिहास का भी जीवंत प्रमाण है।

You Might Also Like

तथ्य जहाँ मौन हो जाते हैं साहित्य वहाँ मुखर हो जाता है : प्रो. सौरभ सराफ

जिंदल छोड़ रहा केलो नदी में दूषित पानी

नालंदा परिसर से निकले युवा बने प्रशासनिक अधिकारी

मकर संक्रांति की पुर्व संध्या धान खरीदी केन्द्र में घुसा गजराज

गुरुकुल आश्रम सलखिया में 42वां यजुर्वेद पारायण महायज्ञ प्रारंभ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पुसौर में विद्यार्थियों के लिए आयोजित हुआ विशेष मार्गदर्शन कैंप
Next Article छातामुड़ा शास. स्कूल में वृक्षारोपण, बच्चों को दिए पर्यावरण शुद्धिकरण के पौधे

खबरें और भी है....

रायपुर में सीएम साय तो रायगढ़ में वित्तमंत्री चौधरी करेंगे ध्वजारोहण
असम के बाढ़ प्रभावितों को छग सरकार देगी 5 करोड़
एसकेए कंपनी के खिलाफ श्रमिकों ने खोला मोर्चा
जीजा के हत्यारे साले को आजीवन कारावास, अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा सुनाया फैसला
हाथी के हमले से वृद्ध ग्रामीण की मौत, धरमजयगढ़ के ग्राम जमाबिरा की घटना, जांच में जुटा वन विभाग की टीम

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रायपुर में सीएम साय तो रायगढ़ में वित्तमंत्री चौधरी करेंगे ध्वजारोहण
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?