NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विश्व स्तनपान सप्ताह: जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > विश्व स्तनपान सप्ताह: जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन
रायगढ़

विश्व स्तनपान सप्ताह: जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग चला रहा विशेष अभियान

lochan Gupta
Last updated: August 7, 2026 12:14 am
By lochan Gupta August 7, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 के अवसर पर जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कलेक्टर के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों सहित शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामभांठा, इंदिरा नगर (मोदीनगर) एवं गांधीनगर (जूटमिल) में विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में गर्भवती एवं धात्री माताओं को स्तनपान के महत्व, सही स्तनपान तकनीक, मातृ पोषण तथा नवजात शिशु की समुचित देखभाल की विस्तृत जानकारी दी गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जन्म के प्रथम घंटे के भीतर शिशु को स्तनपान कराना तथा जन्म से छह माह तक केवल माँ का दूध देना शिशु के शारीरिक, मानसिक एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छह माह के बाद उपयुक्त पूरक आहार के साथ दो वर्ष अथवा उससे अधिक समय तक स्तनपान जारी रखने की सलाह भी दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्वास्थ्य संस्थानों में परामर्श सत्र आयोजित करने के साथ-साथ घर-घर जाकर भी माताओं एवं परिवारों को स्तनपान के लाभों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य माताओं को सही जानकारी उपलब्ध कराकर कुपोषण की रोकथाम तथा शिशुओं के स्वस्थ विकास को सुनिश्चित करना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे माताओं को स्तनपान के लिए प्रोत्साहित करें और स्वस्थ, सुपोषित एवं कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएं।

You Might Also Like

अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन की सभी तैयारियाँ पूर्ण

विजयदशमी पर पुलिस ने किया शस्त्र पूजन

शीघ्र मिलेगा महंगाई भत्ता, ओपी ने टीचर्स एसोसिएशन को दिया भरोसा

सडक़ हादसे में 2 लोगों की हुई मौत

रायगढ़ में होगा लोकसभा स्तरीय स्व सहायता समूह सम्मान सम्मेलन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article तमनार व कापू के एनआरसी से सैकड़ों बच्चों को मिला नया जीवन
Next Article सतगुरु डेयरी से प्रतिबंधित 7 किलो एनालॉग पनीर जब्त

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ, 15 अगस्त से 26 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान
छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम लागू
मलेरिया से एक व्यक्ति की हुई मौत, सप्ताहभर से मेकाहारा में चल रहा था उपचार, बरमकेला से रेफर होकर आया था रायगढ़ज्
सावन में दिव्यता से सराबोर मयाली का मधेश्वर महादेव
एकलव्य विद्यालय में भडक़ा छात्रों का आक्रोश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ, 15 अगस्त से 26 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?