NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: डेयरी एनालॉग उत्पादों पर सख्ती,खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > डेयरी एनालॉग उत्पादों पर सख्ती,खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई
रायगढ़

डेयरी एनालॉग उत्पादों पर सख्ती,खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

फ्रेसशेल, मामा, गणेश डेयरी, गणगौर स्वीट्स व सुश्री होटल में फुड एण्ड सेफ्टी विभाग की दबिश, जांच के लिए गए नमूने

lochan Gupta
Last updated: August 5, 2026 12:29 am
By lochan Gupta August 5, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। उपभोक्ताओं को मिलावटी एवं अमानक डेयरी उत्पादों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन रायगढ़ ने जिले में डेयरी एनालॉग (नकली पनीर, क्रीम एवं मक्खन) के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध के निर्देशों का कड़ाई से पालन शुरू कर दिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर एवं आसपास के प्रमुख डेयरी प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की तथा संदिग्ध डेयरी उत्पादों के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और मिलावटी अथवा अमानक डेयरी उत्पादों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बड़े रामपुर स्थित फ्रेसशेल डेयरी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान की स्वच्छता व्यवस्था, अभिलेखों तथा उत्पादन संबंधी दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। निरीक्षण में डेयरी एनालॉग पनीर का उत्पादन अथवा भंडारण नहीं मिला, लेकिन संदेह के आधार पर प्रतिष्ठान से दही एवं पनीर के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए। इसके अलावा शहर के गणगौर स्वीट्स से पनीर एवं यूज्ड कुकिंग ऑयल के नमूने भी जांच के लिए गए। वहीं जूटमिल स्थित मामा डेयरी, गणेश डेयरी एवं सुश्री होटल का भी निरीक्षण कर संचालकों को खाद्य सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने तथा किसी भी प्रकार के डेयरी एनालॉग उत्पाद का उपयोग नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई।

क्या है डेयरी एनालॉग

अभिहित अधिकारी सुधा चौधरी ने बताया कि डेयरी एनालॉग ऐसे उत्पाद होते हैं जिनमें प्राकृतिक दूध के स्थान पर वनस्पति तेल, वनस्पति वसा एवं अन्य गैर-दुग्ध अवयवों का उपयोग किया जाता है। ये उत्पाद देखने में सामान्य पनीर, क्रीम या मक्खन जैसे ही प्रतीत होते हैं, जिससे उपभोक्ता आसानी से भ्रमित हो सकते हैं। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के निर्देशों के अनुरूप ऐसे उत्पादों के संबंध में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी डेयरी एवं खाद्य कारोबारियों को डेयरी एनालॉग उत्पादों के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं विक्रय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

उपभोक्ताओं से सतर्क रहने की अपील

खाद्य सुरक्षा विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे डेयरी उत्पाद खरीदते समय पैकेट पर अंकित जानकारी अवश्य पढ़ें और यदि किसी उत्पाद पर डेयरी एनालॉग लिखा हो तो उसे खरीदने से बचें। इसके साथ ही खुले में बिकने वाले पनीर, दूध एवं दूध से बनी मिठाइयों की गुणवत्ता को लेकर विशेष सावधानी बरतें तथा केवल एफएसएसएआई लाइसेंसधारी एवं विश्वसनीय प्रतिष्ठानों से ही खाद्य सामग्री खरीदें। यदि किसी भी स्थान पर मिलावटी खाद्य पदार्थ अथवा संदिग्ध डेयरी उत्पादों के निर्माण या बिक्री की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल खाद्य एवं औषधि प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर 9340597097 पर दें। निरीक्षण दल में अभिहित अधिकारी सुधा चौधरी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेमीचंद पटेल तथा नमूना सहायक सुमन अग्रवाल शामिल रहे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण एवं सैंपलिंग की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

You Might Also Like

भाजपा की सरकार आने पर छग ओडिसा की तर्ज पर बदलाव महसूस करेंगी महिलाएं : ओपी

सट्टा-पट्टी लिखते युवक पकड़ाया, आई फोन समेत दो मोबाइल और सट्टा पट्टी जब्त

युवा ही राष्ट्र की ऊर्जा और भविष्य है- देवेन्द्र प्रताप सिंह

सर्वे के साथ शुरू हुआ प्री-पैड मीटर लगाने का कार्य

मोमबत्ती जलाकर सोना बना काल, घर में अचानक लगी आग, जिंदा जलकर महिला की मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कांग्रेस ने लगाया करोड़ो की ऑनलाइन वसूली का आरोप
Next Article सीएम साय का बड़ा ऐलान, माघ पूर्णिमा पर रहेगी सरकारी छुट्टी

खबरें और भी है....

तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, जीएडी ने जारी किया आदेश
कचरे के शेड में भविष्य गढऩे को मजबूर देश के नवनिहाल
बंदरों को पकडऩे के लिए लगाए गए पिंजरे
स्टाइपेंड को लेकर इंटर्न डाक्टरों ने शुरू किया हड़ताल
रेत के साम्राज्य पर प्रशासन का कहर, 20 से अधिक डंपर अवैध बालू जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, जीएडी ने जारी किया आदेश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?