रायगढ़। सुभाष चौक स्थित नगर की प्रतिष्ठित फर्म दिनशा आइसक्रीम के संचालक अजय गुप्ता जी का आज दुखद निधन हो गया। वे 69 वर्ष के थे। वे अपने पीछे तीन पुत्र अभिनव गुप्ता, अभिषेक गुप्ता,भरत गुप्ता और एक पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए। उनकी अंतिम यात्रा कल बुधवार सुबह 10.00 बजे कृष्णा विहार कॉलोनी मकान नंबर-100 स्थित उनके निवास स्थान से निकाली जाएगी। कयाघाट मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार होगा।



