NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: श्रावण में शिवमय हुआ शहर: भव्य जल कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जांजगीर चांपा > श्रावण में शिवमय हुआ शहर: भव्य जल कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ
जांजगीर चांपा

श्रावण में शिवमय हुआ शहर: भव्य जल कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ

आठ दिनों तक गूंजेगी शिव महापुराण की अमृतवाणी, प्रतिदिन होगा रुद्राभिषेक व पार्थिव शिवलिंग पूजन

lochan Gupta
Last updated: August 5, 2026 12:04 am
By lochan Gupta August 5, 2026
Share
3 Min Read

जांजगीर। श्रावण मास की आध्यात्मिक आस्था और शिवभक्ति का अनुपम संगम तीन अगस्त सोमवार को उस समय देखने को मिला, जब खोखराभाठा स्थित श्री बदरी गार्डन में आयोजित सार्वजनिक श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भव्य जल कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से सराबोर इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण किया। भगवान शिव के जयघोष, भजन-कीर्तन और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा।
स्वास्थ्य पेंशनर व प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ, समस्त पेंशनर्स, वरिष्ठ नागरिकों, कर्मचारी-अधिकारियों एवं शिव भक्तों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस आठ दिवसीय धार्मिक आयोजन की कथा गोसेवा धाम, रतनपुर के प्रसिद्ध व्यास पं. अनुराग कृष्ण दुबे सुना रहे हैं। जल कलश यात्रा आयोजन समिति एवं दीनदयाल कॉलोनी महिला समिति के नेतृत्व में श्री हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर दीनदयाल कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से होती हुई कथा स्थल श्री बदरी गार्डन पहुंची, जहां वैदिक रीति-रिवाजों के साथ कथा का शुभारंभ हुआ। आयोजकों के अनुसार, प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शिव इच्छा तक श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन होगा, जबकि सुबह 9 बजे से पार्थिव शिवलिंग पूजन एवं रुद्राभिषेक कराया जाएगा। कथा के पहले दो दिनों में व्यास पं. अनुराग कृष्ण दुबे ने भगवान शिव की महिमा, भक्ति और सनातन संस्कृति के महत्व का भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

ऐसा रहेगा आगामी कार्यक्रम

आयोजन के तहत 5 अगस्त को सती चरित्र, 6 अगस्त को शिव-पार्वती विवाह उत्सव, 7 अगस्त को शिव अवतार एवं द्वादश ज्योतिर्लिंग कथा, 8 अगस्त को शिव भक्ति महिमा एवं महाशिवरात्रि कथा, 9 अगस्त को पंचाक्षर मंत्र की महिमा एवं शिव पूजा वर्णन तथा 10 अगस्त को बेलपत्र अर्पण, हवन-पूजन, सहस्रधारा, ब्राह्मण भोज, प्रसाद वितरण एवं विसर्जन के साथ आयोजन का समापन होगा।

आध्यात्मिक चेतना का संदेश

आयोजन समिति ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना, धार्मिक संस्कार और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना है। श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना के विशेष महत्व को देखते हुए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पहुंच रहे हैं। समिति ने नगरवासियों, पेंशनर्स, वरिष्ठ नागरिकों, कर्मचारी-अधिकारियों, महिलाओं, युवाओं एवं समस्त शिव भक्तों से कथा श्रवण, रुद्राभिषेक और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागी बनकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

You Might Also Like

लिफ्ट मांगकर युवक की हत्या, विधि से संघर्षरत दो बालक चंद घंटों में पुलिस अभिरक्षा में

शिवरीनारायण क्षेत्र में खुले में शराबखोरी रोकने आबकारी और पुलिस नाकाम

‘अबकी बार 400 पार’ गगन भेदी नारों से गूंजा जांजगीर

जमीन के खूनी विवाद में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या

तांदुलडीह में दो सगे भाइयों की संदिग्धावस्था में मौत, जाँच शुरू

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article चांपा में एक ही जमीन दो बार बेचकर लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Next Article चण्डी दाई मंदिर चोरी कांड का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार, जमीन में गड्ढा खोदकर छिपाए थे देवी मां के सोने-चांदी के जेवर

खबरें और भी है....

भारतमाला प्रोजेक्ट के ड्रोन सर्वे वीडियो में एलाइनमेंट विवाद की परतें खुलीं!
बिक्री से पहले ही दबोचा गया बाइक चोर
गुरु और पथप्रदर्शक थे देवकी महाराज, पुण्यतिथि पर सीएम साय ने किया नमन
अजय गुप्ता का निधन
नागरमुडा में कट गए 40 हजार से भी ज्यादा पेड़

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
भारतमाला प्रोजेक्ट के ड्रोन सर्वे वीडियो में एलाइनमेंट विवाद की परतें खुलीं!
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?