NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महिला कल्याण समाज ने किया सामूहिक रुद्राभिषेक
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > महिला कल्याण समाज ने किया सामूहिक रुद्राभिषेक
रायगढ़

महिला कल्याण समाज ने किया सामूहिक रुद्राभिषेक

महिला कल्याण समाज ने किया सामूहिक रुद्राभिषेक

lochan Gupta
Last updated: August 5, 2026 12:00 am
By lochan Gupta August 5, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। सावन मास के पावन अवसर पर महिला कल्याण समाज द्वारा सोमवार, 3 अगस्त को इंदिरा विहार कॉलोनी स्थित रामेश्वरम शिवालय में सामूहिक रुद्राभिषेक एवं शिव पूजन का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया गया। इस सामूहिक रुद्राभिषेक एवं पूजा का उद्देश्य आध्यात्मिक जागरूकता के साथ-साथ महिला कल्याण समाज परिवार की सुख-शांति, समृद्धि, आरोग्यता एवं खुशहाल जीवन के लिए भगवान शिव से प्रार्थना करना था। पूजन के दौरान श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में रुद्राभिषेक, शिव पूजन तथा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। भगवान भोलेनाथ की आराधना से संपूर्ण शिवालय परिसर भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर हो गया। यह समस्त कार्यक्रम महिला कल्याण समाज की सचिव श्रीमती माधुरी तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सभी बहनों ने पूर्ण श्रद्धा, उत्साह एवं समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी बहनों के सामूहिक सहयोग एवं अथक प्रयास से इस दिव्य एवं भव्य पूजा का सफल आयोजन संभव हो सका। इस पावन आयोजन को सफल बनाने में कविता घोष, संतोषी मेहता, सरोज वस्त्रकार, माया राव, सुप्रभा आचार्य, ज्योति उपाध्याय, सीमा दिग्रसकर, किरण वशिष्ठ, कृति गंगाजली, शेफाली घोष, रेखा गुल्ला, माया कापले, सरला शर्मा, सुदर्शन सुनटकीम, सुनीता शाक्य, वंदना राठौर, राखी कोस्ता, सानिया पटेल, दिव्या भौमिक, भानुमति नेता, आभा पांडे, बृहस्पति कश्यप, मौसमी राय, इंदू सिंह, बबीता यादव, बबीता मिश्रा, पुष्पा पटेल, सरिता चौहान, वंदना परिहार, नीति श्रीवास्तव, नागमणि राव, शशि सोनी, माधुरी कौशिक, हिमेश्वरी राठौर, लक्ष्मी टंडन, राधा सिंह एवं ताराबाई गिरी सहित सभी बहनों की सराहनीय सहभागिता एवं महत्वपूर्ण सहयोग रहा। पूजन के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद ग्रहण कर व्रतधारी बहनों ने अपना व्रत खोला। इस अवसर पर सभी बहनों ने भगवान भोलेनाथ से महिला कल्याण समाज परिवार तथा समस्त समाज के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम के समापन पर विश्व शांति, समस्त प्राणियों के कल्याण एवं सभी के निरोगी एवं सुखी जीवन की मंगलकामना करते हुए उपस्थित सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से वैदिक श्लोक का पाठ किया। सामूहिक श्लोक पाठ के माध्यम से विश्व में शांति, सद्भाव, सुख एवं समृद्धि की प्रार्थना की गई। अंत में महिला कल्याण समाज की सचिव श्रीमती माधुरी तिवारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग एवं सहभागिता प्रदान करने वाली सभी बहनों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

You Might Also Like

घरघोडा नंपं. में सुनील कुमार व सोमदेव के बीच होगी भिड़ंत

6.5 टन संदिग्ध कबाड़ से भरा दो मालवाहक वाहन जब्त

जिले के जंगलों में 152 हाथी कर रहे विचरण

बसंत बाई नामदेव का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

प्रभु को जानने के लिए प्रीति जरुरी है : पं शिवम विष्णु पाठक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 15 अगस्त को राष्ट्रपति के हाथों से सम्मानित होंगे जिले के प्रगतिशील किसान कुलदीप पटेल
Next Article हाइटेक चिकित्सकीय संसाधनों से अपडेट रामा हेल्थ एस्थेटिक्स क्लीनिक

खबरें और भी है....

भारतमाला प्रोजेक्ट के ड्रोन सर्वे वीडियो में एलाइनमेंट विवाद की परतें खुलीं!
बिक्री से पहले ही दबोचा गया बाइक चोर
गुरु और पथप्रदर्शक थे देवकी महाराज, पुण्यतिथि पर सीएम साय ने किया नमन
अजय गुप्ता का निधन
नागरमुडा में कट गए 40 हजार से भी ज्यादा पेड़

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
भारतमाला प्रोजेक्ट के ड्रोन सर्वे वीडियो में एलाइनमेंट विवाद की परतें खुलीं!
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?