NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 15 अगस्त को राष्ट्रपति के हाथों से सम्मानित होंगे जिले के प्रगतिशील किसान कुलदीप पटेल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > 15 अगस्त को राष्ट्रपति के हाथों से सम्मानित होंगे जिले के प्रगतिशील किसान कुलदीप पटेल
सारंगढ़

15 अगस्त को राष्ट्रपति के हाथों से सम्मानित होंगे जिले के प्रगतिशील किसान कुलदीप पटेल

मिलेट्स उत्पादन, प्रसंस्करण और किसान से उपभोक्ता तक मॉडल को मिली राष्ट्रीय पहचान, कलेक्टर साहू ने दी किसान को दी बधाई

lochan Gupta
Last updated: August 4, 2026 11:56 pm
By lochan Gupta August 4, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के लिए यह अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है कि विकासखंड सारंगढ़ के ग्राम परसाडीह निवासी प्रगतिशील किसान कुलदीप पटेल को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्हें श्रीअन्न (मिलेट्स) के उत्पादन, वैज्ञानिक प्रसंस्करण तथा किसानों से सीधे खरीद कर उपभोक्ताओं तक गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया जा रहा है।
किसान कुलदीप पटेल को 15 अगस्त 2026 को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित ‘एट होम स्वागत समारोह’ में शामिल होने के लिए भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस राष्ट्रीय समारोह में कृषि, विज्ञान, शिक्षा, उद्योग, नवाचार, सामाजिक विकास, संस्कृति, रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले देश के चुनिंदा व्यक्तियों एवं संस्थाओं को आमंत्रित किया जाता है। इस समारोह में आमंत्रण प्राप्त होना राष्ट्र निर्माण में दिए गए उत्कृष्ट योगदान की राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान माना जाता है।
वर्ष 2018 में स्थापित फसल बाजार के माध्यम से कुलदीप पटेल किसानों को केवल खेती तक सीमित न रखकर ‘किसान से उपभोक्ता तक’ मॉडल के जरिए संपूर्ण कृषि मूल्य श्रृंखला से जोड़ रहे हैं। उन्होंने ‘गवई’ ब्रांड के माध्यम से रागी, कोदो, कुटकी सहित विभिन्न मिलेट्स उत्पादों को नई पहचान दिलाई है। वे स्थानीय किसानों से सीधे मिलेट्स की खरीदी कर उसका वैज्ञानिक प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन करते हुए बाजार तक पहुंचा रहे हैं, जिससे किसानों को उचित मूल्य मिलने के साथ उनकी आय में भी वृद्धि हो रही है। उनके प्रयासों से जिले में मिलेट्स की खेती को बढ़ावा मिला है तथा किसानों में प्रसंस्करण, ब्रांडिंग और विपणन के प्रति जागरूकता विकसित हुई है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में कुलदीप पटेल ने कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू से सौजन्य भेंट कर राष्ट्रपति भवन से प्राप्त आमंत्रण पत्र की जानकारी साझा किया। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कुलदीप पटेल को इस राष्ट्रीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सम्मान सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिला और छत्तीसगढ़ राज्य के किसानों के परिश्रम, नवाचार और क्षमता का सम्मान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कुलदीप पटेल की सफलता जिले के अन्य किसानों और युवाओं को कृषि आधारित उद्यमिता, मिलेट्स के उत्पादन तथा मूल्य संवर्धन के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रेरित करेगी। जिला प्रशासन के अधिकारी, उप संचालक कृषि विभाग आशुतोष श्रीवास्तव, जनप्रतिनिधियों तथा जिले के किसानों ने भी कुलदीप पटेल को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने इसे सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह सम्मान जिले के कृषि क्षेत्र की बढ़ती पहचान और किसानों की मेहनत का राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान है।

You Might Also Like

पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से संघातिक हमला

खजरी पुल के पास मिली युवक की लाश

बीईओ कार्यालय में दबिश बीईओ संग कर्मचारी मिले अनुपस्थित – डीईओ पटेल

विश्रामगृह में श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक संपन्न

करेंट से मारोदरहा गांव के युवक की मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कलेक्ट्रेट में सजा ‘बिहान राखी बाजार, पहले दिन हुई 13 हजार की हुई बिक्री
Next Article महिला कल्याण समाज ने किया सामूहिक रुद्राभिषेक

खबरें और भी है....

तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, जीएडी ने जारी किया आदेश
कचरे के शेड में भविष्य गढऩे को मजबूर देश के नवनिहाल
बंदरों को पकडऩे के लिए लगाए गए पिंजरे
स्टाइपेंड को लेकर इंटर्न डाक्टरों ने शुरू किया हड़ताल
रेत के साम्राज्य पर प्रशासन का कहर, 20 से अधिक डंपर अवैध बालू जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, जीएडी ने जारी किया आदेश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?