NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कलेक्ट्रेट में सजा ‘बिहान राखी बाजार, पहले दिन हुई 13 हजार की हुई बिक्री
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > कलेक्ट्रेट में सजा ‘बिहान राखी बाजार, पहले दिन हुई 13 हजार की हुई बिक्री
सारंगढ़

कलेक्ट्रेट में सजा ‘बिहान राखी बाजार, पहले दिन हुई 13 हजार की हुई बिक्री

कलेक्टर ने स्वयं राखी खरीदकर स्थानीय उत्पाद को दिया बढ़ावा

lochan Gupta
Last updated: August 4, 2026 11:56 pm
By lochan Gupta August 4, 2026
Share
2 Min Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में बिहान अंतर्गत स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित राखियों का विशेष स्टॉल लगाया गया। जिले के 9 स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने अपने हाथों से आकर्षक, पर्यावरण अनुकूल एवं नवाचार से भरपूर राखियां तैयार कर प्रदर्शित कीं। स्टॉल पर दिनभर में कुल ?13,420 की राखियों का विक्रय हुआ। स्टॉल में पारंपरिक राखियों के साथ फलदार बीज (सीड राखी) से तैयार विशेष राखियां तथा बेल-बॉटम सहित विभिन्न आकर्षक डिजाइनों की राखियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजनों ने उत्साहपूर्वक इन राखियों की खरीदारी कर महिला समूहों का उत्साहवर्धन किया।
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने स्टॉल का अवलोकन कर स्वयं महिला समूहों से राखियां खरीदीं और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि रक्षाबंधन के अवसर पर स्थानीय स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को प्राथमिकता देकर महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने के अभियान को मजबूती प्रदान करें। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास महिलाओं की आय बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों को भी नई पहचान दिलाते हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, जनपद पंचायत सीईओ योगेश्वरी बर्मन, संजू पटेल सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी राखियां खरीदकर महिला समूहों का उत्साहवर्धन किया। राखियों की खरीद में महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं पशुधन विकास विभाग की विशेष सहभागिता रही। बिहान की महिलाओं ने बताया कि हस्तनिर्मित राखियों के माध्यम से उन्हें बेहतर आय का अवसर मिल रहा है, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही हैं।

You Might Also Like

चुना पत्थर ब्लॉक खोलने के विरोध में कलेक्टर को ज्ञापन : उत्तरी जांगड़े

कई कार्य अधूरे कई स्वीकृति के बाद भी अप्रारंभ – उत्तरी

कलेक्टर के आदेश पर 363 क्विंटल धान जप्ती

सात दिवसीय अखंड ऊँ नम: शिवाय जाप शुरू

जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में हुई मेडिसिन विशेषज्ञ की पोस्टिंग

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी छलांग
Next Article 15 अगस्त को राष्ट्रपति के हाथों से सम्मानित होंगे जिले के प्रगतिशील किसान कुलदीप पटेल

खबरें और भी है....

तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, जीएडी ने जारी किया आदेश
कचरे के शेड में भविष्य गढऩे को मजबूर देश के नवनिहाल
बंदरों को पकडऩे के लिए लगाए गए पिंजरे
स्टाइपेंड को लेकर इंटर्न डाक्टरों ने शुरू किया हड़ताल
रेत के साम्राज्य पर प्रशासन का कहर, 20 से अधिक डंपर अवैध बालू जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, जीएडी ने जारी किया आदेश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?