NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: इतवारी बाजार का ‘सिंदूर पार्क’ बना शहरवासियों की शान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > इतवारी बाजार का ‘सिंदूर पार्क’ बना शहरवासियों की शान
रायगढ़

इतवारी बाजार का ‘सिंदूर पार्क’ बना शहरवासियों की शान

ओपी चौधरी के प्रयासों से लगा टी-55 टैंक - देशभक्ति से गूंजेगा रायगढ़ का हृदय स्थल

lochan Gupta
Last updated: August 3, 2026 11:25 pm
By lochan Gupta August 3, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। विधायक ओपी चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ के हृदय स्थल इतवारी बाजार में निर्मित ऑक्सीजन पार्क के द्वार अब आम जनता के लिए खुल चुके हैं। ऑपरेशन सिंदूर से प्रेरणा लेकर इस पार्क का नामकरण सिंदूर पार्क किए जाने के बाद से शहरवासियों का इससे भावनात्मक लगाव और गहरा हो गया है। पार्क में कदम रखते ही देशप्रेम की भावना स्वत: जागृत हो उठती है। ओपी चौधरी की पहल और जिला प्रशासन के सहयोग से अब इस पार्क की शोभा एक और गौरवशाली अध्याय से बढऩे जा रही है। जल्द ही पार्क में भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास की प्रतीक टी-55 टैंक को स्थापित किया जाएगा। सिंदूर पार्क ऑक्सीजोन के साथ राष्ट्रभक्ति का केंद्र बनने जा रहा है। इतवारी बाजार जैसे व्यस्त क्षेत्र में हरियाली और शुद्ध हवा का केंद्र विकसित करना ओपी चौधरी के सराहनीय प्रयासों में एक है। लोकार्पण के बाद से ही सिंदूर पार्क सुबह-शाम टहलने, योग और परिवार के साथ समय बिताने का प्रमुख ठिकाना बन गया है। नामकरण के पीछे की भावना को समझाते हुए स्थानीय लोग कहते हैं, सिंदूर नाम सुनते ही मां-बहनों के सम्मान और सैनिकों के पराक्रम की याद आ जाती है। यह पार्क अब सिर्फ हरियाली नहीं, हमारी अस्मिता है। सिंदूर पार्क में टी-55 टैंक की स्थापना शहरवासियों को भारतीय सेना के शौर्य का जीवंत एहसास कराएगी। 1971 के भारत-पाक युद्ध में इस सोवियत-डिज़ाइन टैंक ने निर्णायक भूमिका निभाई थी। दिसंबर 1971 में पश्चिमी मोर्चे पर टी-55 ने 100 मिमी तोपों से दुश्मन के टैंकों और बंकरों को ध्वस्त किया। बारूदी सुरंगों वाले इलाकों में ट्रॉल लगे टी-55 ने सुरक्षित रास्ता बनाकर पैदल सेना का मार्ग प्रशस्त किया। पूर्वी मोर्चा में भी टी-55 ने ब्रिजहेड स्थापित करने में अहम योगदान दिया। 1971 के बाद भी यह टैंक ऑपरेशन रक्षक, ऑपरेशन विजय और ऑपरेशन पराक्रम जैसे अभियानों में देश की सेवा करता रहा। लगभग 38 वर्षों तक सेवा देने के बाद 2009 में इसे चरणबद्ध तरीके से सेवामुक्त किया गया। देश भर में होशियारपुर और कोयंबटूर की तरह अब रायगढ़ में भी यह टी-55 ‘वॉर ट्रॉफी’ के रूप में युवाओं और नागरिकों को सेना के पराक्रम से रूबरू कराएगा।

यह पार्क हमारी नई पीढ़ी को देगा प्रेरणा -ओपी

विधायक ओपी चौधरी ने कहा, ‘सिंदूर पार्क सिर्फ एक पार्क नहीं है। यह हमारे सैनिकों के बलिदान और ऑपरेशन सिंदूर के शौर्य को समर्पित है। यहां लगने वाला टी-55 टैंक बच्चों को बताएगा कि हमारे जवानों ने किस तरह देश की रक्षा की है। उन्होंने जिला प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयासों से शहर में देशभक्ति और पर्यावरण दोनों का विकास होगा। जब कोई बच्चा इस टैंक को देखेगा तो उसके मन में सेना के प्रति सम्मान और देश के लिए कुछ करने का जज्बा पैदा होगा। स्थानीय नागरिकों ने भी विधायक और प्रशासन के इस कदम की सराहना की है। उनका कहना है कि अब सिंदूर पार्क रायगढ़ की पहचान बनेगा । जहां एक ओर ऑक्सीजन मिलेगी, वहीं दूसरी ओर देशभक्ति की प्रेरणा भी।

You Might Also Like

मोबाइल दुकान के आड़ में रेलवे का ई-टिकट बनाते युवक पकड़ाया

भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व राखी के लिये सजा बाजार

विदाई सह सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

नहीं रहे विष्णु भगवान शर्मा

गीतिका के गीत और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पहली बार हुआ वृक्षारोपण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article श्रीमती कुसुम जैन का निधन
Next Article रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’

खबरें और भी है....

रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी डीएसपी पद पर पदोन्नत
बेलरिया एनीकट निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार, ठेकेदार व सिंचाई विभाग की मिलीभगत से हुआ गड़बड़झाला
तेज रफ्तार बाइक व स्कूटी की भिड़ंत, बुजुर्ग सहित तीन घायल, बाइक सवार की हालत गंभीर
निगरानी बदमाश से दूध विके्रता की चोरी गई बाइक बरामद
नक्शा बटांकन में लापरवाही, 10 तहसीलदारों पर गिरी कलेक्टर की गाज

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी डीएसपी पद पर पदोन्नत
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?