NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एक करोड़ का बैंक लोन दिलाने के नाम पर 10.87 लाख रुपए की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जांजगीर चांपा > एक करोड़ का बैंक लोन दिलाने के नाम पर 10.87 लाख रुपए की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चांपा

एक करोड़ का बैंक लोन दिलाने के नाम पर 10.87 लाख रुपए की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार

फर्जी लोन स्वीकृति पत्र, बैंक का मोनो और नकली हस्ताक्षर बनाकर करता था धोखाधड़ी, चांपा पुलिस की साइबर जांच से खुला मामला, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी

lochan Gupta
Last updated: August 3, 2026 11:04 pm
By lochan Gupta August 3, 2026
Share
4 Min Read

जांजगीर-चांपा। यूको बैंक से एक करोड़ का लोन स्वीकृत कराने का झांसा देकर 10.87 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी फर्जी लोन स्वीकृति पत्र, बैंक का मोनो (लोगो) और फर्जी हस्ताक्षरों का इस्तेमाल कर लोगों को विश्वास में लेकर उनसे मोटी रकम ऐंठता था। पुलिस ने आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर चांपा लाकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी चांपा लोकेश बंसल के नेतृत्व में की गई।

अखबार में विज्ञापन देख हुई थी पहचान

पुलिस के अनुसार, शिवनगर चांपा निवासी आशुतोष अग्रवाल ने 16 जून 2025 को थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2022 में अखबार में प्रकाशित एक विज्ञापन के माध्यम से उनकी पहचान कुलदीप वशिष्ठ से हुई थी। आरोपी ने स्वयं को बैंकिंग कार्यों का जानकार बताते हुए यूको बैंक से एक करोड़ का लोन आसानी से स्वीकृत कराने का दावा किया।

फर्जी दस्तावेज बनाकर जीता भरोसा

आरोपी ने पहले 5 लाख फिक्स डिपॉजिट कराने और इसके अलावा 5 से 6 लाख तक अन्य प्रक्रिया शुल्क एवं खर्च होने की बात कहकर प्रार्थी को अपने झांसे में लिया। विश्वास दिलाने के लिए उसने यूको बैंक के नाम से फर्जी लोन स्वीकृति पत्र तैयार किया, उस पर बैंक का मोनो (लोगो) और फर्जी हस्ताक्षर भी लगाए। इन दस्तावेजों को असली मानकर प्रार्थी ने आरोपी को अलग-अलग माध्यमों से रकम देना शुरू कर दिया। आरोपी को 1 लाख नकद, 25 हजार फोनपे, 7 लाख आरटीजीएस तथा 2,54,285 विभिन्न ऑनलाइन किश्तों में दिए गए। इस प्रकार आरोपी ने कुल 10,87,285 की धोखाधड़ी कर ली।

साइबर जांच से मिला आरोपी का सुराग

शिकायत दर्ज होने के बाद थाना चांपा में अपराध क्रमांक 259/25 के तहत धारा 420 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने साइबर तकनीकी और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन का पता लगाया। जांच में आरोपी के मध्यप्रदेश के इंदौर में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम वहां पहुंची और उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने धोखाधड़ी करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर चांपा लाया गया और न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। गरफ्तार आरोपी की पहचान कुलदीप वशिष्ठ (41) पिता स्वर्गीय दिनेश वशिष्ठ के रूप में हुई है। आरोपी का स्थायी पता रायपुर स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बताया गया है, जबकि वर्तमान में वह एलाईट अपेक्स, महालक्ष्मी नगर, थाना लसूडिय़ा, जिला इंदौर (मध्यप्रदेश) में रह रहा था।

कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, प्रधान आरक्षक सुनील सिंह, प्रधान आरक्षक विवेक सिंह, आरक्षक गौरीशंकर राय, आरक्षक माखन साहू सहित थाना चांपा के समस्त स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी बैंक लोन, निवेश या वित्तीय सुविधा के नाम पर अनजान व्यक्तियों के झांसे में न आएं तथा किसी भी प्रकार का भुगतान करने से पहले संबंधित बैंक से जानकारी की पुष्टि अवश्य करें।

You Might Also Like

जो कहा, वह किया, और जो नहीं कहा, वह भी करके दिखाया-केंद्रीय मंत्री नड्डा

भारी विरोध के बीच देवरहा में चूना पत्थर खदान खोलने पूरी हुई जनसुनवाई

शराब में जहर मिलाकर पति सहित तीन लोगों की हत्या के मामले में पत्नी एवं प्रेमी गिरफ्तार

कट्टे की नोक पर छह लाख 60 हजार रुपए लूट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने वाला मुंशी गिरफ्तार

वाहन चेकिंग के दौरान मिले 11 लाख नकद जप्त

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article देश की प्रगति के केंद्र में युवा, स्किल और नवाचार : वित्त मंत्री
Next Article लिफ्ट मांगकर युवक की हत्या, विधि से संघर्षरत दो बालक चंद घंटों में पुलिस अभिरक्षा में

खबरें और भी है....

रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी डीएसपी पद पर पदोन्नत
बेलरिया एनीकट निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार, ठेकेदार व सिंचाई विभाग की मिलीभगत से हुआ गड़बड़झाला
तेज रफ्तार बाइक व स्कूटी की भिड़ंत, बुजुर्ग सहित तीन घायल, बाइक सवार की हालत गंभीर
निगरानी बदमाश से दूध विके्रता की चोरी गई बाइक बरामद
नक्शा बटांकन में लापरवाही, 10 तहसीलदारों पर गिरी कलेक्टर की गाज

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी डीएसपी पद पर पदोन्नत
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?