रायगढ़। जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत् विगत 2 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन मन की बात कार्यक्रम और विविध गतिविधियों का सफ़ल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा के चेयरमैन शिरीष सारडा, डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी, नोडल अधिकारी प्रो भरत सिदार, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो मयंक शीतल डनसेना सहित समस्त स्टॉफ विद्यानंद पटेल,प्रो विवेक कांबले,डॉ सूर्यदेव यादव, प्रो केशव पटेल, प्रो शरद पंडा, प्रो अंजु पटेल, प्रो बसंत बंजी, प्रो आकाश निराला,प्रो अनुभा दुबे, प्रो ज्योति पटेल, ओंकार तथा रासेयो इकाई के स्वयंसेवकों तथा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अनिवार्य रूप से अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गजेंद्र चक्रधारी ने कार्यक्रम से पूर्व कक्ष क्रमांक 16 में उपस्थित समस्त स्टॉफ गणों एवं छात्र छात्राओं को नशा न करने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प शपथ दिलाई। लाइव प्रसारण मन की बात जागरूकता कार्यक्रम में अपने संबोधन में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को अनुशासन पूर्वक ध्यान से सुना देखा और समझा। इस कार्यक्रम में नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान विषय पर पोस्टर नारा लेखन और पोस्टर चित्रकला जागरूकता गतिविधियों का आयोजन भी किया गया।
जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विविध जागरूकता कार्यक्रम
नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री के संदेश का लाइव प्रसारण



