NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सोमवारी को लेकर कांवडियों का दल घोघड़ धाम के लिए हुआ रवाना
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सोमवारी को लेकर कांवडियों का दल घोघड़ धाम के लिए हुआ रवाना
रायगढ़

सोमवारी को लेकर कांवडियों का दल घोघड़ धाम के लिए हुआ रवाना

आज सुबह करेंगे जलाभिषेक, बोलबम के जयकारे से गूंजा रेलवे स्टेशन

lochan Gupta
Last updated: August 2, 2026 11:56 pm
By lochan Gupta August 2, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। श्रावण सोमवार के अवसर पर घोघड़ धाम में जलाभिषेक करने के लिए कांवडियों के कई दल रविवार को रायगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे। यह दल दोपहर में साउथ बिहार एक्सप्रेस से घोघड़ धाम के लिए रवाना हुआ। ट्रेन में अत्यधिक भीड़ होने के कारण कई शिव भक्त अगली ट्रेन से अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान कर सके। कांवडियों के दल ने बताया कि साउथ बिहार एक्सप्रेस से यात्रा करने पर समय पर पहुंचा जा सकता है, जिसके कारण अधिकतर लोग इसी ट्रेन से जाना पसंद करते हैं। यही वजह है कि इस ट्रेन में भीड़ अधिक हो जाती है।
इस वर्ष श्रावण माह की शुरूआत 30 जुलाई से हुई है, जिसका समापन 28 अगस्त को पूर्णिमा पर होगा। श्रावण के आगमन को लेकर शिवालयों में सप्ताह भर पहले से तैयारियां चल रही थीं। वहीं, बैजनाथ धाम और घोघड़ धाम जाने वाले भक्त भी अपनी तैयारियों में जुटे हुए थे। पहले श्रावण सोमवार को घोघड़ धाम में जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की रविवार सुबह से ही स्टेशन पर अपूर्व भीड़ देखी गई। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई थीं ताकि कांवडियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे सुरक्षित यात्रा कर सकें। वहीं रविवार को रवाना होने वाले कांवडिय़ों का कहना था कि ये सभी जत्था घोघड़ धाम के लिए रवाना हो रहे हैं, जो रविवार शाम को जल उठाकर सोमवार को सुबह जलाभिषेक करेंगे। इसको लेकर ओडिशा की तरफ जाने वाली सभी ट्रेनों में गहमा-गहमी का माहौल देखने को मिला। हालांकि अभी यही स्थिति पूरे श्रावण माह भर रहेगा। साथ ही कांवडिय़ो ने बताया कि सोमवार को घोघड़ धाम में जलाभिषेक करने के बाद फिर से साउथ बिहार एक्सप्रेस से ही वापस लौटेंगे, जिससे इन दिनों अप-डाउन दोनों ट्रेनेां में काफी भीड़ देखी जा रही है, जिसके चलते रिजर्वेशन करा कर सफर करने वाले आम यात्री लगातार परेशान हो रहे है।

घोघड़ धाम का अलग ही महत्व

इस संबंध में शिव भक्तों का कहना था कि राउरकेला के घोघड़धाम का एक अलग ही महत्व है। जिसको लेकर रायगढ़ जिले से हर साल बड़ी संख्या में शिव भक्त रवाना होते हैं। हालांकि यह नजदीक होने के कारण रविवार को ही रायगढ़ से रवाना होते हैं। जो रविवार शाम करीब चार बजे ट्रेन से उतरेंगे, इसके बाद पानपोस में स्नान कर जल उठाते हैं और पूरी रात करीब 40 किमी पैदल यात्रा कर सोमवार को सुबह घोघड़ धाम पहुंते हैं और वहां भोलेनाथ को जलाभिषेक करके फिर दोपहर को वहां से रायगढ़ के लिए रवाना हो जाते हैं। इससे दो दिन में इनकी यह यात्रा पूरी जो जाती है।

आज पहला सोमवार, ऊँ नम: शिवाय के मंत्र से गुंजेंगे शिवालय

रायगढ़। हिंदू धर्म में अति पवित्र सावन माह का पहला सोमवार आज 3 अगस्त को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। भगवान शिव को प्रिय इस महीने में भक्त पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मनोकामनाएं मांगेंगे। सुबह से रात तक शिवालयों में भक्तों का रेला शहर के प्रमुख गौरीशंकर मंदिर, नीलकंठ महादेव मंदिर, पहाड़ मंदिर, पंडरीपानी महालक्ष्मी मंदिर, कोसमनारा बाबा सत्यनारायण धाम सहित सभी शिवालयों में सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। पूरा अंचल बम-बम भोले और ऊँ नम: शिवाय के जयकारों से गुंजायमान होगा। भक्तगण प्रात: स्नान कर जल लेकर मंदिर पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक, फूल, फल, बेलपत्र और पंचामृत से पूजन करेंगे। मान्यता है कि सावन में पवित्र मन से शिव पूजा और रुद्राभिषेक करने से देवाधिदेव महादेव सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। सुयोग्य पंडितों के सानिध्य में घरों और मंदिरों में रुद्राभिषेक यज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा।

भजन-कीर्तन का आयोजन

पहले सोमवार की खुशी में दोपहर को कई स्थानों पर महाभंडारे का आयोजन होगा, जहां प्रसाद ग्रहण कर भक्त पुण्य के भागी बनेंगे। शाम को शिवालयों और घरों में भजन-कीर्तन की धूम रहेगी।

पावन सावन का महत्व

धार्मिक मान्यता के अनुसार सावन माह भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। इस माह में की गई पूजा का फल कई गुना अधिक मिलता है। सोमवार का दिन तो बाबा के भक्तों के लिए विशेष फलदायी माना जाता है। शहर के सभी शिवालयों में विशेष सजावट, फूलों और दीपों से सजावट की जा रही है। मंदिर समितियों ने भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं।

You Might Also Like

स्टेशन के बाहर खोदे गए गड्ढे में पनप रहे डेंगू के लार्वा

आतंकियों ने नाम पूछकर मजदूरों को मारी गोली, सक्ती व सारंगढ़ क्षेत्र के श्रमिकों की कश्मीर में हत्या

उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति के पौधरोपण में शामिल हुए जस्टिस प्रशांत मिश्रा

रायपुर के हेल्पिंग हैंड संस्थान को 540 पौधे नि:शुल्क किए प्रदान

बारिश से पूर्व जलाशयों के जीर्णोद्धार का कार्य करें पूरा-कलेक्टर चतुर्वेदी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सहकारिता में फर्जीवाड़े का नया ‘मॉडल’. अपने नजदीकी को लाभ दिलाने टीएसएस बानीपाथर में की गई फर्जी नियुक्ति
Next Article बेहतर समन्वय से टली बाढ़ की आपदा

खबरें और भी है....

नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से मिले सीएम साय, साझा किया छत्तीसगढ़ के भविष्य का रोडमैप
परसदा वाटर फॉल में युवा दिखा रहे खतरनाक स्टंट, हादसे की बढ़ी आशंका, ऊंची पहाड़ी से लगा रहे छलांग
वित्त मंत्री ओपी चौधरी का कांग्रेस पर हमला
बेहतर समन्वय से टली बाढ़ की आपदा
सोमवारी को लेकर कांवडियों का दल घोघड़ धाम के लिए हुआ रवाना

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से मिले सीएम साय, साझा किया छत्तीसगढ़ के भविष्य का रोडमैप
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?