NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सहकारिता में फर्जीवाड़े का नया ‘मॉडल’. अपने नजदीकी को लाभ दिलाने टीएसएस बानीपाथर में की गई फर्जी नियुक्ति
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > सहकारिता में फर्जीवाड़े का नया ‘मॉडल’. अपने नजदीकी को लाभ दिलाने टीएसएस बानीपाथर में की गई फर्जी नियुक्ति
खरसिया

सहकारिता में फर्जीवाड़े का नया ‘मॉडल’. अपने नजदीकी को लाभ दिलाने टीएसएस बानीपाथर में की गई फर्जी नियुक्ति

शिकायत पर आनन फानन में पुराने रजिस्टर में ओवर राइटिंग कर दर्शायी गई नियुक्ति, खाली लाइनों में नियुक्ति और सील-साइन के ऊपर लिखावट

lochan Gupta
Last updated: August 2, 2026 11:55 pm
By lochan Gupta August 2, 2026
Share
5 Min Read

खरसिया। राज्य की विष्णुदेव साय सरकार भले ही भ्रष्टाचार पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपना रही है लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि सहकारिता विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के हौसले बुलंद हैं। एफआईआर और जेल की हवा खाने के बाद भी दागी प्रबंधकों की पुनर्बहाली और सहकारिता में अपनों को ‘रेवड़ी’ बांटने का खेल बदस्तूर जारी है। ताजा मामला आदिम जाति सेवा सहकारी समिति टीएसएस बानीपाथर का है, जहां नियमों को ताक पर रखकर चहेते को बैकडेट में नियुक्ति देने और सरकारी खजाने से वेतन लुटाने का बड़ा कारनामा सामने आया है।
शिकायत के अनुसार, अपने करीबी चंद्रकुमार को दिसंबर 2024 से लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी फंड से मासिक वेतन की बंदरबांट की जा रही थी। जब स्थानीय निवासी प्रदीप वैष्णव ने मामले की शिकायत एसडीएम से की, तो फर्जीवाड़े को छिपाने के लिए आनन-फानन में बैठक रजिस्टर में हेरफेर की गई। पुराने बैठक रजिस्टर में पारित तीन प्रस्तावों और अध्यक्ष, प्रबंधक व सहायक प्रबंधक के हस्ताक्षरों के बीच जो दो लाइनें खाली छूटी थीं, उसी में चंद्रकुमार की नियुक्ति दर्ज कर दी गई। कलम की लिखावट और स्याही का अंतर साफ बयां करता है कि यह प्रविष्टि किसी अन्य व्यक्ति द्वारा अधिकारी, प्रभारी प्रबंधक, सहायक प्रबंधक के हस्ताक्षरों के ऊपर तक बाद में घुसेड़ी गई है।
रजिस्टर की लिपापोती रजिस्टर के अन्य पन्नों पर बैठकों के बाद 3-4 लाइनें छोडक़र सील-साइन किए गए हैं, लेकिन इस विवादित पन्ने पर अधिकारी और प्रभारी प्रबंधक, सहायक प्रबंधक के हस्ताक्षरों के ऊपर हुई लिखावट ही फर्जीवाड़े की चुगली कर रही है।

जांच के नाम पर ‘खानापूर्ति’

मामला तब और गंभीर हो जाता है जब जांच की कमान प्र-उपयुक्त (सहकारिता) रायगढ़ के पास पहुंचती है। आरोप है कि जांच के दौरान अधिकारियों ने सामने पेश किए गए इस संदेहास्पद रजिस्टर की निष्पक्ष पड़ताल करने के बजाय, आरोपी प्रभारी प्रबंधक सहायक प्रबंधक के बयानों को ही अंतिम सत्य मान लिया। सहकारिता विभाग के द्वारा जांच करने के बाद हद तो तब हो गई जब रजिस्टर में तीसरी बार छेड़छाड़ करते हुए 15 हजार प्रतिमाह देने की एक और पंक्ति अधिकारी, प्रबंधक की सील और साइन के ऊपर तक ठूंस दी गई। इसके बावजूद जांच अधिकारी ने इस लीपापोती को ‘मान्य’ करते हुए फाइल नस्तीबद्ध कर दी और शिकायतकर्ता को प्रति भेजकर औपचारिकता पूरी कर ली।
क्या जांच सिर्फ पन्नों को दबाने के लिए होती है?
साफ नजर आ रही दोहरी लिखावट अधिकारी और प्रभारी प्रबंधक, सहायक प्रबंधक हस्ताक्षरों के ऊपर चढ़ी स्याही जांच अधिकारी की नजरों से कैसे ओझल हो गई? सरकारी धन की बर्बादी का जिम्मेदार कौन? बिना वैध प्रक्रिया के बैकडेट में नियुक्ति दिखाकर मानदेय बांटने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई कब होगी? जीरो टॉलरेंस का क्या हुआ? जेल जा चुके और दागी कर्मचारियों को दोबारा उन्हीं केंद्रों की कमान सौंपना सहकारिता विभाग की किस नीति का हिस्सा है?

निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच की मांग

शिकायतकर्ता प्रदीप वैष्णव एवं स्थानीय ग्रामीणों और जागरूक नागरिकों का कहना है कि यदि उप-आयुक्त सहकारिता एवं उप-पंजीयक सहकारी संस्थाएं द्वारा इस पूरे प्रकरण की एफएसएल (फॉरेंसिक) जांच या निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, तो न केवल बानीपाथर बल्कि क्षेत्र की अन्य समितियों में फल-फूल रहे बड़े भ्रष्टाचार के सिंडिकेट का भंडाफोड़ हो सकता है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस खुले फर्जीवाड़े पर कड़ा रुख अपनाता है या फाइल बंद कर भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देना जारी रखता है। अब सवाल यह उठता है कि कार्यवाही करते हुए दिए गए वेतन की रिकवरी किससे की जाएगी, या फिर जांच ठंडे बस्ते में डाल दी जाएगी।
इस संबंध में तत्कालीन प्रभारी प्रबंधक से बात करने पर उन्होंने चंद्रकुमार का नाम बाद में दर्ज किए जाने की स्वीकृति देते हुए कहा कि तीन प्रस्ताव पास करने के बाद, शिकायत होने के बाद चौथे प्रस्ताव के रूप में बाद में चंद्र कुमार पटेल की नियुक्ति की गई है। जिसकी जांच की गई और कलेक्टर को भी शिकायत की गई है। 15 हजार रुपये वेतन देने की लाइन मेरे कार्यकाल में दर्ज नहीं की गई है। कब और किसके द्वारा दर्ज की गई है मुझे पता नहीं।

You Might Also Like

सपिया में पीएम आवास योजना में भारी भ्रष्टाचार

खरसिया में भगवान श्री राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा

स्वयं-सेवकों ने विद्यालय परिसर में की साफ-सफाई

पतरापाली में जनजातीय गौरव दिवस धूमधाम से मनाया गया

भाजपा नेता सनत नायक ने मितानिनों को श्रीफल साड़ी से किया सम्मान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जमीन-विवाद में महिला ने बॉयफ्रेंड की मां का घोटा गला
Next Article सोमवारी को लेकर कांवडियों का दल घोघड़ धाम के लिए हुआ रवाना

खबरें और भी है....

नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से मिले सीएम साय, साझा किया छत्तीसगढ़ के भविष्य का रोडमैप
परसदा वाटर फॉल में युवा दिखा रहे खतरनाक स्टंट, हादसे की बढ़ी आशंका, ऊंची पहाड़ी से लगा रहे छलांग
वित्त मंत्री ओपी चौधरी का कांग्रेस पर हमला
बेहतर समन्वय से टली बाढ़ की आपदा
सोमवारी को लेकर कांवडियों का दल घोघड़ धाम के लिए हुआ रवाना

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से मिले सीएम साय, साझा किया छत्तीसगढ़ के भविष्य का रोडमैप
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?