खरसिया। छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय जी से खरसिया के छाया विधायक महेश साहू ने अपने साथियों सहित रायपुर मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचकर खरसिया विधानसभा क्षेत्रवासियों की अनेकों माँग से माननीय मुख्यमंत्री जी को अवगत करवाते हुए क्षेत्र के विकास से संबंधित कार्यों के लिए निवेदन किया। जिनमें प्रमुख रूप से सैकड़ों वर्षों से राबर्टसन चपले में होने वाले सुप्रसिद्ध महाकाली मेले के लिए पहुंच मार्ग और सामुदायिक सांस्कृतिक भवन और धर्मशाला बनवाने का निवेदन किया। जिस पर मुख्यमंत्री जी ने गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए अतिशीघ्र प्राथमिकता के साथ यह कार्य करवाने का आश्वासन दिया। बताते चलें कि चपले का यह महाकाली पूजा मेला अंचल सहित दूर दूर के क्षेत्रों तक प्रसिद्ध है जिसमें प्रतिदिन हजारों लाखों की संख्या में महिला बच्चे बुजुर्ग भक्त उपस्थित होते हैं। 5 दिवसीय इस मेले में बड़े बड़े झूले। नृत्य नाटक मंडलियां सिनेमाघर और खिलौनों की बड़ी बड़ी दुकानें लगती हैं। जिसमें भक्त भाव भक्ति के साथ मेले का भी आनंद लेते हैं। विगत अनेक वर्षों से विधानसभा क्षेत्र खरसिया की जनता से सीधे जुड़े हुए और लगातार अनेक गाँव में जनसंपर्क दौरा कर क्षेत्रवासियों के दुख सुख में सम्मिलित होने वाले और क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहने वाले छाया विधायक महेश साहू के साथ उपस्थित पवन पटेल चपले मंडल अध्यक्ष, पुरुषोत्तम पटेल पूर्व मंडल अध्यक्ष, कैलाश शर्मा, दोहित पटेल, तारापुर मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर पटेल, उपस्थित रहे और अपने अपने क्षेत्रों से संबंधित विकास कार्यों के लिए छाया विधायक महेश साहू की अगुवाई में निवेदन किया जिस पर मुख्यमंत्री महोदय ने सार्थक चर्चा करते हुए सभी कार्यों को विभागवार समीक्षा करते हुए शीघ्र पूर्ण करवाने का आश्वासन दिया।
धार्मिक सांस्कृतिक मंत्री राजेश अग्रवाल से मिलकर क्षेत्र के मंदिरों के जीर्णोद्धार की रखी मांग छाया विधायक महेश साहू ने धार्मिक सांस्कृतिक और पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल से भी मुलाकात की और खरसिया विधानसभा क्षेत्र में होने वाले धार्मिक सांस्कृतिक सामाजिक कार्यक्रमों के विषय में अवगत करवाया और साथ ही क्षेत्र के पुरातन मंदिरों के जीर्णोद्धार और बांडरीवाल हेतु निवेदन किया आवेदन पर मंत्री जी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को इस सम्बन्ध में प्रारूप बनाने और शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिए।
क्षेत्र विकास के लिए साथियों सहित सीएम साय से महेश साहू
चपले के प्रसिद्ध काली मेले के लिए पहुंच मार्ग, सांस्कृतिक भवन बनवाने किया निवेदन



