रायगढ़। इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी ने अपने सत्र 2026-27 का शुभारंभ श्रद्धा, आस्था एवं सेवा के संकल्प के साथ किया। क्लब की अध्यक्ष श्रीमती अनीता अग्रवाल एवं सचिव श्रीमती बिंदिया मोदी के नेतृत्व में क्लब की सदस्याओं ने चंद्रपुर स्थित माँ चंद्रहासिनी मंदिर एवं श्री श्याम बाबा मंदिर में दर्शन-पूजन कर अपने नए कार्यकाल का शुभारंभ किया तथा क्लब, समाज और समस्त जनमानस की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम बींपतउंद श्रीमती सरोज अग्रवाल एवं श्रीमती शिल्पी अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पूजा-अर्चना के दौरान सभी सदस्याओं ने सेवा, मित्रता एवं समर्पण की भावना के साथ महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक सेवा के क्षेत्र में पूरे वर्ष निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस आध्यात्मिक यात्रा में उपस्थित सदस्याएँ: रिंकी सोनी, हेमलता अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, वीना अग्रवाल, हेमा अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, अंजू तिबड़ेवाल, वंदना अग्रवाल, सरोज अग्रवाल, सपना अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, श्वेता गर्ग एवं उर्मिला मोदी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी ने नये सत्र का किया आगाज
माँ चंद्रहासिनी व श्री श्याम बाबा का पहले लिया आशीर्वाद



