NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 16 नाबालिग वाहन चालकों पर ट्रैफिक पुलिस की गाज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 16 नाबालिग वाहन चालकों पर ट्रैफिक पुलिस की गाज
रायगढ़

16 नाबालिग वाहन चालकों पर ट्रैफिक पुलिस की गाज

अभिभावकों को बुलाकर दी गई सख्त समझाइश

lochan Gupta
Last updated: August 1, 2026 12:16 am
By lochan Gupta August 1, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। नाबालिगों के वाहन चलाने पर पुलिस ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान स्कूलों और मुख्य सडक़ों पर वाहनों की जांच की गई।
जांच में कई नाबालिग बच्चे दोपहिया वाहन चलाते हुए मिले। उनके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। पुलिस ने ऐसे 16 नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पकड़े गए 16 नाबालिगों के अभिभावकों को मौके पर बुलाया। नाबालिगों को वाहन चलाने देने पर अभिभावकों के खिलाफ भी मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने अभिभावकों को समझाया कि नाबालिग बच्चों को वाहन देना कानूनन अपराध है। इसके लिए जुर्माने के साथ अन्य कानूनी कार्रवाई का भी प्रावधान है। उन्हें हिदायत दी गई कि आगे से किसी भी स्थिति में बच्चों को वाहन न दें। यातायात पुलिस ने बताया कि नाबालिगों का वाहन चलाना सडक़ हादसों का एक बड़ा कारण बनता है। इससे न सिर्फ उनकी जान खतरे में पड़ती है, बल्कि सडक़ पर चलने वाले दूसरे लोगों की सुरक्षा भी प्रभावित होती है। इसी को देखते हुए यह अभियान चलाया गया है, जो आगे भी जारी रहेगा। रायगढ़ पुलिस ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। साथ ही बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करें और सुरक्षित व जिम्मेदार यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस ने बताया कि आजकल कई नाबालिग तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं, जिससे सडक़ हादसों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखें और उन्हें बिना लाइसेंस वाहन न चलाने दें।

You Might Also Like

प्रदेश के पहले गुरुकुल कराते कॉलेज एकताल में शुरू करने खेमराज ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र

हवन यज्ञ व महाराज अग्रसेन के जयकारे से गूंजित हुआ अग्रोहा धाम

हाथी प्यास बुझाने तालाब पहुंचे तालाब

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल बना रचनात्मकता और प्रतिस्पर्धा का बना केंद्र

बाइक में सवार होकर निकले महापौर, सभापति, आयुक्त दिए स्वच्छता का संदेश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जन सहयोग से 33 साल से मानव सेवा में जुटी अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा
Next Article रेलवे स्टेशन के वैकल्पिक गेट पर आटो चालकों का कब्जा, यात्री हो रहे परेशान

खबरें और भी है....

समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे शासन की योजनाओं का लाभ- राज्यपाल डेका
बाढ़ आपदा से निपटने एक्शन मोड में विधायक ओपी चौधरी
32 लाख की धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार
महानदी नदी उफान पर, तटवर्ती गांवों में अलर्ट जारी
जंगल से निकल कर सडक़ पर पहुंच रहा हाथियों का झुंड

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे शासन की योजनाओं का लाभ- राज्यपाल डेका
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?