NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 7.55 लाख रुपए का अवैध कबाड़ जब्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 7.55 लाख रुपए का अवैध कबाड़ जब्त
रायगढ़

7.55 लाख रुपए का अवैध कबाड़ जब्त

ओडिशा से लाकर प्लांट में खपाने की थी तैयारी, दस्वावेज भी नहीं मिले, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: August 11, 2026 12:30 am
By lochan Gupta August 11, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में प्लांट में अवैध रूप से स्क्रैप खपाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 14 चक्का ट्रक को रोककर करीब 24 टन अवैध कबाड़ जब्त किया है। इसकी कीमत 7 लाख 55 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने ट्रक और कबाड़ समेत कुल 17 लाख 55 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है। मामले में राजस्थान के कोटा जिले के रहने वाले ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि 14 चक्का ट्रक में अवैध रूप से स्क्रैप लोड कर पूंजीपथरा की ओर लाया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने गेरवानी मेन रोड पर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने एक 14 चक्का ट्रक को रोककर तलाशी ली। चालक ने पूछताछ में अपना नाम नेमीचंद मीणा (46), निवासी रामपुरिया, थाना इटावा, जिला कोटा, राजस्थान बताया।
ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें अलग-अलग प्रकार के टिन और लोहे के टुकड़ों समेत बड़ी मात्रा में स्क्रैप मिला। पुलिस ने चालक से कबाड़ के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पूछताछ में चालक ने बताया कि वह ओडिशा से कबाड़ लोड कर पूंजीपथरा के एक प्लांट में खपाने के लिए ला रहा था। पुलिस ने ट्रक में लोड करीब 24 टन कबाड़ और 10 लाख रुपए कीमत का ट्रक जब्त कर लिया। पुलिस ने कुल 17 लाख 55 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धारा 35(क)(ड) बीएनएस और 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले को जांच में लिया गया है।
अवैध कबाड़ के परिवहन और कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। सूचना के आधार पर ओडिशा से अवैध स्क्रैप लेकर पूंजीपथरा की ओर आ रहे ट्रक को घेराबंदी कर पकड़ा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
शशि मोहन सिंह, एसएसपी, रायगढ़

You Might Also Like

ग्राम सरवानी में जल जीवन मिशन का प्रभावी क्रियान्वयन

कबाड से जुगाड कर बना ली चिकन हैचरी हैचिंग मशीन

शहर का अधिकतम तापमान पहुंचा 41 डिग्री

हार्ट अटैक से भालू की मौत, खेत में मिला शव

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संबंध में आयोजित हुई मासिक समीक्षा बैठक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Next Article बेकाबू कार ने साइकिल सवार को रौंदा, किया चक्काजाम

खबरें और भी है....

युवाओं के हित में सीएम साय का बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा तिथियों में बदलाव
पार्षद पति-पुत्र की व्यवस्था खत्म, अधिसूचना जारी
हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा, वित्तमंत्री ओपी चौधरी की प्रदेशवासियों से अपील
बरामदे में हो रही हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई
डगभौना जंगल में मवेशी काटने वाले 8 पकड़ाए

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
युवाओं के हित में सीएम साय का बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा तिथियों में बदलाव
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?