NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त व दबंगई करने वाले तीन शिक्षक सस्पेंड
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त व दबंगई करने वाले तीन शिक्षक सस्पेंड
सारंगढ़

शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त व दबंगई करने वाले तीन शिक्षक सस्पेंड

कलेक्टर पद्मिनी साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ डहरिया की कार्रवाई

lochan Gupta
Last updated: July 30, 2026 11:49 pm
By lochan Gupta July 30, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़। जिले में शिक्षा व्यवस्था की साख, गरिमा और अनुशासन को कायम रखने के लिए जिला प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के स्पष्ट निर्देशों व मॉनिटरिंग के परिपालन में डी ई ओ जेआर डहरिया ने जांच रिपोर्टों के आधार पर चार मामलों में कड़ा एक्शन लियें है। कर्तव्यहीनता, शराबखोरी, निजी नेटवर्क मार्केटिंग व अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोपों में तीन शिक्षक – कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिये है, जबकि एक प्रधान पाठक के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर को प्रेषित किया गया है। प्रशासन के अप्रत्याशित व सख्त कदम से जिले भर के लापरवाह, गैर जिम्मेदार शिक्षक कर्मचारियों में हडक़ंप मच गया है। बरमकेला विकासखंड प्रा. शाला राजपुर में पदस्थ प्रधान पाठक सरोज कुमार भोय के खिलाफ शराब के नशे में स्कूल आने शिक्षण कार्य ठप्प करने छात्र- छात्रा के बीच भय व अव्यवस्था का माहौल बनाने की गंभीर शिकायतें प्राप्त हुई थीं। जांच में आरोप सत्य पाए जाने पर डीईओ ने छग सिविल सेवा नियम 1966 के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
बरमकेला के ही आश्रम प्राथमिक शाला झाल की सहायक शिक्षिका श्रीमती यशस्वी चौहान शा. कर्तव्यों की अनदेखी कर निजी नेटवर्क मार्केटिंग गतिविधियों में सक्रिय रूप से संलिप्त पाई गईं। शिक्षण कार्य को प्रभावित कर कमिशन के चक्कर में समय गंवाने का आरोप सही पाए जाने पर उन्हें भी तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। बिलाईगढ़ विकास खंड के प्रा. शाला पकरच के प्रधान पाठक राजेश कुमार गौतम के खिलाफ कर्तव्यों में गंभीर अनुशासनहीनता, सहकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार, गाली गलौज और धमकी देने की शिकायतें सिद्ध हुईं। पूर्व में विभागीय चेतावनी के बावजूद सुधार न होने पर प्रशासन ने उन्हें निलंबित कर कड़ा सबक सिखाया है। ?इसी कड़ी में शा. कन्या पूर्व मा. शाला झाल (बरमकेला) की प्रधान पाठक श्रीमती अन्ती टोप्पो पर भी सेवा नियमों का उल्लंघन कर निजी नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त रहने के आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित हुए हैं। चूंकि प्रधान पाठक पर सीधी दंडात्मक कार्रवाई का अधिकार उच्च स्तर पर निहित है, अत: उनके विरुद्ध कठोर विभागीय जांच व कार्रवाई हेतु प्रस्ताव संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर को प्रेषित किया गया है। विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं डीईओ जेआर डहरिया
शासकीय सेवकों के लिए आचरण नियम और विद्यालयीन अनुशासन सर्वोपरि हैं। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन सभी शा. स्कूलों में नियमित निरीक्षण और मॉनिटरिंग कर रहा है। बच्चों के भविष्य, शिक्षा की गुणवत्ता और शासकीय सेवा की मर्यादा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। भविष्य में भी ऐसी अनियमितताओं पर कठोरतम कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई जारी रहेगी।

You Might Also Like

9 सूत्रीय मांग मुख्यमंत्री साय को सौंपे – लैलुन

बरमकेला में रतन शर्मा के प्रयासों से खुले दो निजी बैंक

जिला हमने बनाया है हम ही उत्सव मनाएंगे -अरुण

संग्रहण केंद्रों से शेष धान का उठाव शीघ्र करें : कलेक्टर डॉ. कन्नौजे

इंडिया नेशनल कंपटीशन में अदिति को प्रथम स्थान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बिना लाइसेंस के चल रहे सहयोग ब्लड सेंटर सारंगढ़ की सामग्री जब्त
Next Article शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम: वित्त मंत्री चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान

खबरें और भी है....

दो चोर व चोरी का माल खरीदने वाला बर्तन व्यापारी गिरफ्तार
प्रोफेशनल पुलिसिंग व समयबद्ध विवेचना ही सही पुलिसिंग – गर्ग
ओडिय़ा सांस्कृतिक सेवा समिति, रायगढ़ द्वारा भव्य पौधरोपण अभियान का आयोजन, करीब ढाई सौ पौधे रोपे गए
छत्तीसगढ़-ओडिशा की साझा समृद्धि का आधार बने महानदी-सीएम साय
संदिग्ध हालत में श्रमिक की मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
दो चोर व चोरी का माल खरीदने वाला बर्तन व्यापारी गिरफ्तार
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?