NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम: वित्त मंत्री चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम: वित्त मंत्री चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान
रायगढ़

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम: वित्त मंत्री चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान

lochan Gupta
Last updated: July 30, 2026 11:50 pm
By lochan Gupta July 30, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। एनटीपीसी लारा ने सामाजिक विकास एवं जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सशक्त करते हुए बुधवार को ‘कनेक्टिंग सोसायटी एक कदम विकसित भारत की ओर थीम पर एक भव्य कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में आसपास के गांवों से लगभग 1,500 ग्रामीणों, विद्यार्थियों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी थे। इस अवसर पर रायगढ़ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी (आईएएस), एसडीएम रायगढ़ श्री महेश शर्मा, एनटीपीसी लारा के परियोजना प्रमुख श्री सुभाष ठाकुर, महाप्रबंधक (ओ एंड एम) श्री श्रीनाध मारिसेट्टी, एजीएम (मानव संसाधन) श्री जाकिर खान सहित एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षा एवं बालिका सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आसपास के गांवों की कक्षा आठवीं की लगभग 400 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं, ताकि वे विद्यालय तक सुगमता से पहुंच सकें और उनकी शिक्षा निरंतर जारी रहे। इसके साथ ही कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्री ओ. पी. चौधरी ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उन्हें भविष्य में और अधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
समुदाय के वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान एवं संवेदनशीलता प्रदर्शित करते हुए 450 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को दोहर, कंबल, इमरजेंसी लाइट एवं अन्य आवश्यक घरेलू उपयोग की सामग्री प्रदान की गई।
अपने संबोधन में रायगढ़ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों से बड़े सपने देखने, लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि एवं वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने एनटीपीसी लारा द्वारा शिक्षा, बालिका सशक्तिकरण एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम समाज के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर सीखने की भावना के साथ आगे बढऩे का आह्वान किया तथा विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन एवं एनटीपीसी लारा प्रतिभाशाली और मेहनती विद्यार्थियों के हर संभव सहयोग के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर एनटीपीसी लारा के परियोजना प्रमुख श्री सुभाष ठाकुर ने कहा कि एनटीपीसी केवल ऊर्जा उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के समग्र एवं सतत विकास के लिए भी निरंतर कार्य कर रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में कंपनी की विभिन्न सीएसआर पहलें स्थानीय समुदाय के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं।
कार्यक्रम के माध्यम से एनटीपीसी लारा ने शिक्षा, सशक्तिकरण एवं सामाजिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुन: रेखांकित करते हुए स्थानीय समुदाय के साथ अपने विश्वासपूर्ण संबंधों को और मजबूत किया तथा ‘विकसित भारत’ के निर्माण में सार्थक योगदान देने के अपने संकल्प को दोहराया।

You Might Also Like

सिक्युरिटी गार्ड ने पेंड़ में फांसी लगाकर दी जान

रिसर्च के क्षेत्र में करें बेहतर प्रयास, स्थानीय संसाधनों पर केन्द्रित रिसर्च को दें बढ़ावा : आयुक्त उच्च शिक्षा

पत्नी के बिना सहमति से खाते से निकाल लिए 2.84 लाख रुपये, मामला थाना पहुंचा

कांग्रेस करेगी सेटिंग : पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने किया खुलासा

आधी रात को शहर के बस स्टैंड में चाकूबाजी, एक युवक गंभीर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त व दबंगई करने वाले तीन शिक्षक सस्पेंड
Next Article शिक्षा जीवन बदलने की सबसे बड़ी ताकत : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

खबरें और भी है....

राज्यपाल श्री डेका आज करेंगे चक्रधर समारोह का शुभारंभ
पीएम मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुआ भारत- सीएम साय
बेकाबू ट्रेलर नाला में गिरा ट्रक, चालक की हुई मौत
5 कॉलोनाइजरों पर गिरी प्रशासन की गाज, 22 को समस्त दस्तावेजों के साथ एसडीएम के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश
विघ्नहर्ता श्री गणेश के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज होगी स्थापना

Popular Posts

राज्यपाल श्री डेका आज करेंगे चक्रधर समारोह का शुभारंभ
पीएम मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुआ भारत- सीएम साय
बेकाबू ट्रेलर नाला में गिरा ट्रक, चालक की हुई मौत
5 कॉलोनाइजरों पर गिरी प्रशासन की गाज, 22 को समस्त दस्तावेजों के साथ एसडीएम के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश
विघ्नहर्ता श्री गणेश के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज होगी स्थापना

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?