NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बिना लाइसेंस के चल रहे सहयोग ब्लड सेंटर सारंगढ़ की सामग्री जब्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > बिना लाइसेंस के चल रहे सहयोग ब्लड सेंटर सारंगढ़ की सामग्री जब्त
सारंगढ़

बिना लाइसेंस के चल रहे सहयोग ब्लड सेंटर सारंगढ़ की सामग्री जब्त

सीडीएससीआई मुंबई और रायगढ़ खाद्य औषधि प्रशासन टीम ने की सयुंक्त जांच

lochan Gupta
Last updated: July 30, 2026 11:48 pm
By lochan Gupta July 30, 2026
Share
2 Min Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़। सीडीएससीआई मुंबई तथा खाद्य एवं औषधी प्रशासन रायगढ़ की संयुक्त जांच टीम ने शिकायत के आधार पर गत बुधवार को सहयोग ब्लड सेंटर, सारंगढ़ में औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान टीम ने पाया कि केंद्र में आवश्यक निर्माण लाइसेंस (मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस) के बिना ही ब्लड कंपोनेंट का निर्माण एवं विक्रय किया जा रहा था। प्रथम दृष्टया अनियमितता पाए जाने पर अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित सामग्री को जब्त कर लिया।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक औषधी नियंत्रक ने बताया कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर संयुक्त टीम ने औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 एवं नियमावली, 1945 के प्रावधानों के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की। अधिकारियों ने मौके पर उपलब्ध दस्तावेजों एवं अन्य रिकॉर्ड की भी जांच की। कार्रवाई के दौरान संबंधित सामग्री को नियमानुसार जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

जांच के बाद न्यायालय में प्रस्तुत होगा मामला

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद संपूर्ण प्रकरण आवश्यक दस्तावेजों एवं साक्ष्यों के साथ माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। यदि जांच में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित प्रावधानों के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर प्रशासन सख्त

जिला प्रशासन ने कहा है कि आम नागरिकों के स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता या नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा। जिले में संचालित स्वास्थ्य संस्थानों, ब्लड सेंटरों एवं औषधि प्रतिष्ठानों की नियमित निगरानी जारी रहेगी तथा शिकायत मिलने पर तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

You Might Also Like

अभामा महिला ने दीप प्रज्वलित किया

विधायक की अध्यक्षता में जीवन दीप की बैठक संपन्न

नए राशन कार्ड 12 मार्च तक वितरित हो : साहू जी

वृद्धाश्रम में अभामा महिला सम्मेलन ने मनाया मदर्स डे

21 लाख की पीडीएस राशि जमा नहीं करने पर संंचालक की अचल संपत्ति होगी नीलाम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article योजनाओं का लाभ लेने किसानगण एग्रीस्टेक में पंजीयन जरूर कराएं : कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू
Next Article शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त व दबंगई करने वाले तीन शिक्षक सस्पेंड

खबरें और भी है....

दो चोर व चोरी का माल खरीदने वाला बर्तन व्यापारी गिरफ्तार
प्रोफेशनल पुलिसिंग व समयबद्ध विवेचना ही सही पुलिसिंग – गर्ग
ओडिय़ा सांस्कृतिक सेवा समिति, रायगढ़ द्वारा भव्य पौधरोपण अभियान का आयोजन, करीब ढाई सौ पौधे रोपे गए
छत्तीसगढ़-ओडिशा की साझा समृद्धि का आधार बने महानदी-सीएम साय
संदिग्ध हालत में श्रमिक की मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
दो चोर व चोरी का माल खरीदने वाला बर्तन व्यापारी गिरफ्तार
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?