सारंगढ़। क्षेत्रीय किसानों को समय पर किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण नहीं मिलने की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ने जिला कलेक्टर, सारंगढ को ज्ञापन सौंपकर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में विधायक ने बताया कि क्षेत्र के अनेक किसानों ने बुवाई से पूर्व ही केसीसी ऋ ण के लिए अपेक्स बैंक में आवेदन प्रस्तुत कर दिए थे लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी बैंक द्वारा ऋण स्वीकृत नहीं किया जा रहा है। किसानों के अनुसार उन्हें लगातार बैंक के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे वे मानसिक एवं आर्थिक रूप से परेशान हैं। विधायक ने कहा कि वर्तमान समय खेती -किसानी का महत्वपूर्ण दौर है। केसीसी ऋण नहीं मिलने के कारण किसान मजबूरी में निजी स्रोतों से कर्ज लेकर खेती करने को विवश हैं, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर देखते हुए संबंधित बैंकों को निर्देशितकिया जाए, ताकि-लंबित केसीसी ऋण आवेदनों का शीघ्र निराकरण कर किसानों को तत्काल ऋ ण राशि उपलब्ध कराई जा सके। विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने कहा कि किसानों की सुविधा और हित सर्वोपरि हैं तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।



