NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: खरसिया के युवा का फि़ल्मों में डेब्यू ‘लंदर फंदर प्यार मोहब्बत’ का भव्य ऐलान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > खरसिया के युवा का फि़ल्मों में डेब्यू ‘लंदर फंदर प्यार मोहब्बत’ का भव्य ऐलान
खरसिया

खरसिया के युवा का फि़ल्मों में डेब्यू ‘लंदर फंदर प्यार मोहब्बत’ का भव्य ऐलान

फि़ल्म एंड इंडस्ट्रीज विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन के मुख्य आतिथ्य में हुआ भव्य आयोजन

lochan Gupta
Last updated: July 30, 2026 12:13 am
By lochan Gupta July 30, 2026
Share
3 Min Read

खरसिया। कैलाश शर्मा। छत्तीसगढ़ी फि़ल्म उद्योग (छॉलीवुड) में एक और नई मनोरंजक और पारिवारिक फि़ल्म की धमाकेदार एंट्री होने जा रही है। छत्तीसगढ़ फि़ल्म एंड इंडस्ट्रीज विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन के मुख्य आतिथ्य में राजधानी रायपुर के एक प्रतिष्ठित होटल में आयोजित ‘ग्रैंड अनाउंसमेंट सेरेमनी’ के दौरान छत्तीसगढ़ी फि़ल्म ‘लंदर फंदर प्यार मोहब्बत’ का आधिकारिक पोस्टर जारी कर इसका भव्य शुभारंभ किया गया।
इस फि़ल्म के माध्यम से खरसिया नगर के होनहार व प्रतिभाशाली युवा भारत केशरवानी मुख्य अभिनेता के रूप में छत्तीसगढ़ी सिनेमा के बड़े पर्दे पर अपने अभिनय सफर की एक नई शुरुआत कर रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मोना सेन ने भारत केशरवानी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और फिल्म सुपरहिट होने की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे राज्य की लोक संस्कृति, भाषा और क्षेत्रीय फिल्मों के संवर्धन एवं प्रसार के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। बताते चलें कि मोना सेन पूर्व में (डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल के दौरान) छत्तीसगढ़ ‘केस शिल्प कल्याण बोर्ड’ की अध्यक्ष राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त रह चुकी है।
बताना लाजमी होगा कि छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कलाकार भारत केशरवानी पूर्व में कई बेहद लोकप्रिय और सुपरहिट छत्तीसगढ़ी म्यूजिक एलबम्स में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके है वे भाजपा जिला मंत्री श्रीमती गायत्री केशरवानी एवं छत्तीसगढ़ी और भोजपुरी फि़ल्म उद्योग से जुड़े राजेश केशरवानी के सुपुत्र हैं। ?फि़ल्म में मुख्य भूमिका को लेकर अपनी खुशी

जाहिर करते हुए भारत केशरवानी ने कहा

यह फि़ल्म विशुद्ध पारिवारिक माहौल और संवेदनशील प्रेम कहानी के ताने-बाने पर बुनी गई एक बेहतरीन सिनेमाई कृति है। इतने शानदार प्रोजेक्ट में मुख्य किरदार निभाने का अवसर मिलना मेरे लिए गर्व की बात है। हमारी पूरी टीम दर्शकों के मनोरंजन के लिए कड़ी मेहनत कर रही है और यह फि़ल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ?छॉलीवुड के दिग्गजों और

गणमान्य हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस भव्य घोषणा समारोह में राजनीति, व्यापार और छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत की कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत कर नवागत अभिनेता को अपनी शुभकामनाएं दी ?राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र से छत्तीसगढ़ फि़ल्म एंड इंडस्ट्रीज विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन, भाजपा नेता व छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल (मंडी) तथा योगेश अग्रवाल। सिनेमा जगत के दिग्गज छत्तीसगढ़ी फि़ल्म उद्योग के विख्यात निर्माता-निर्देशक सतीश जैन एवं मनोज वर्मा। फि़ल्म के निर्माता दीपक जायसवाल व दीपक इंदु शर्मा, निर्देशक सागर पंडा, एवं फि़ल्म से जुड़े सभी सह-कलाकार, कोरियोग्राफर व तकनीकी टीम। समारोह में उपस्थित वरिष्ठ निर्देशकों और कलाकारों ने भारत केशरवानी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि ‘लंदर फंदर प्यार मोहब्बत’ बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए आयाम गढ़ेगी।

You Might Also Like

अरदास नगर-कीर्तन शोभा-यात्रा और लंगर के साथ मनाया गया गुरु गोविंद सिंह का पावन प्रकाश-पर्व

केदारनाथ यात्रा पर लिखे वृत्तांत को किया शिवार्पण

छ.ग. के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जन्मदिवस पर महेश साहू ने दी शुभकामनाएं

शरद पूर्णिमा महोत्सव पर श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ का हुआ आयोजन

बीजेपी का आपातकाल दिवस, डॉ श्यामाचरण जयंती पर एक पेड़ मां के नाम संयुक्त कार्यक्रम संपन्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ में कारगिल विजय दिवस एवं गुरु पूर्णिमा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई
Next Article अग्र समाज की ऐतिहासिक जीत : सेठ किरोड़ीमल पॉलिटेक्निक का गौरवशाली नाम पुन: बहाल

खबरें और भी है....

गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर बनोरा बना गुरु-शिष्य मिलन का संगम
प्रियदर्शी बाबा राम के संकल्प से प्रज्ज्वलित ज्ञान के दीप से मिटा अज्ञानता का अंधकार
मां शिवा स्टील प्लांट में हादसा, इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग से 4 श्रमिक झुलसे, 2 की हालत गंभीर
2 रातों से राइस-मिल में घुस रहा गजराज
रायगढ़ की खिलाड़ी आनिया सिंह का 9वें हीरोज़ कप के लिए चयन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर बनोरा बना गुरु-शिष्य मिलन का संगम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?