रायगढ़। शहर की सुप्रसिद्ध धार्मिक संस्था श्री श्याम मंडल रायगढ़ के श्याम मण्डल की आम सभा की महत्वपूर्ण बैठक विगत 24 जुलाई को संजय कॉम्प्लेक्स स्थित श्री श्याम मंदिर के प्रथम तल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष एवं बाबा श्याम भक्त बजरंग अग्रवाल लेंध्रा के विशेष मार्गदर्शन में हुई जिसमे सर्व सहमति से सभापति का निर्वाचन श्री कमल अग्रवाल (आशाराम) की गई।
मनाया जाएगा 28 वाँ जन्माष्टमी महोत्सव
अध्यक्ष समाजसेवी बजरंग अग्रवाल लेंध्रा ने बताया कि विगत 28 वर्षों से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व को बड़ी श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। इसकी ख्याति पूरे छत्तीसगढ़ और देश भर में है। दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। इस बार भी नयनाभिराम स्वचलित झांकियों और दिव्य आयोजन और शानदार आधुनिक व्यवस्था व भव्यता के साथ 28वाँ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व आगामी 2 से 6 सितंबर तक मनाने का निर्णय लिया गया है। वहीं इस महापर्व का शुभारंभ पूज्य बनोरा वाले प्रीयदर्शीनी बाबाजी के करकमलों से होगा, जिनकी स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।
श्री श्याम महोत्सव का भी होगा आयोजन
इसी तरह बैठक में आगामी 18 से 21 नवंबर तक ऐतिहासिक एवं यादगार ढंग से श्री श्याम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है। वहीं श्री श्याम महोत्सव की खासियत यह रहेगी कि श्री श्याम बाबा का मनभावन भव्य दरबार एवं दिव्य श्रृंगार, ऐतिहासिक निशान यात्रा का आयोजन और श्री श्याम पाठ और कीर्तन होगा और बाबा श्याम जी को सवामनी एवं 56 भोग श्रद्धापूर्वक अर्पित किया जाएगा। इसी तरह देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक कलाकार अपने मधुर भजनों से कार्यक्रम को भक्तिमय बनाकर यादगार बनाएंगे।
कार्यकारिणी रहेगी यथावत
वहीं वर्तमान निर्वाचित कार्यकारिणी को आम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से करतल ध्वनि के साथ आगामी 31 मार्च 2027 तक यथास्थिति रखने का प्रस्ताव पारित किया गया जिसके पश्चात ही निर्वाचन की प्रक्रिया होंगी साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 का आय-व्यय का ब्यौरा भी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
आयोजन को भव्य बनाने में जुटे पदाधिकारी
28वें जन्माष्टमी महोत्सव एवं श्री श्याम महोत्सव को भव्यता देने के लिए अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल लेंध्रा, उपाध्यक्ष मुकेश गोयल, सचिव आनंद गर्ग वकील,कोषाध्यक्ष दीपक मित्तल गोलू, सहसचिव जयप्रकाश गोयल सहित कार्यकारिणी सदस्य अनिल गर्ग, दीपक गर्ग, महेश सिंघानिया, दीपक नागर संजय कोसा सचिन बंसल, सुनील बंसल, संजय अग्रवाल मनोज बेरीवाल हरविलास अग्रवाल विनोद अग्रवाल, नरेंद्र टिंकू, गजेंद्र गर्ग, पवन शर्मा आरटीओ, राजेश गोयल, नवीन अग्रवाल मनोज हौंडा, अमित जिंदल, कमल आसाराम, लक्ष्मी नारायण शर्मा, शिव थवाईत, राहुल अग्रवाल एवं समस्त श्याम प्रेमी तैयारियों में जुट गए हैं।



