NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चप्पल और लात-घूंसों से पीटा, फिर उठाकर पटका
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > चप्पल और लात-घूंसों से पीटा, फिर उठाकर पटका
रायगढ़

चप्पल और लात-घूंसों से पीटा, फिर उठाकर पटका

कृषि केंद्र संचालक ने कर्मचारी से पिकअप की फोटो खींचने कहा

lochan Gupta
Last updated: June 3, 2026 1:39 am
By lochan Gupta June 3, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में पिकअप की फोटो खींचने पर युवक की चप्पल और लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई कर दी गई। मारपीट का सीसीटीव्ही फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में आरोपी पिकअप मालिक युवक को उठाकर जमीन पर पटकते दिखाई दे रहा है।
दरअसल, पीडि़त युवक का नाम कमलेश गुप्ता (31) है, जो ग्राम रेगड़ी का रहने वाला है और लैलूंगा के तोलगे कृषि सेवा केंद्र में काम करता है। कृषि केंद्र के पास एक पिकअप खड़ी थी। मालिक ने कर्मचारी को उस पिकअप की फोटो खींचकर लाने कहा। कर्मचारी ने पिकअप की फोटो खींचकर रख ली। इसी बात पर पिकअप मालिक भडक़ गया और मारपीट कर दी। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
शुक्रवार की सुबह कमलेश कृषि केंद्र में काम कर रहा था। दुकान के मालिक बजरंग अग्रवाल ने पास खड़ी पिकअप के नंबर का फोटो खींचने कहा। मालिक के कहने पर कमलेश बाहर गया और मोबाइल से गाड़ी की फोटो खींचकर बजरंग को दे दी। कमलेश जब फोटो खींचकर लौटा, तभी वहां पास में ‘प्रेम बाजार’ दुकान चलाने वाला धीरज मित्तल पहुंच गया। धीरज का कहना था कि कमलेश ने उसकी दुकान और उसकी पिकअप गाड़ी की फोटो क्यों खींची। इसी बात को लेकर धीरज गाली-गलौज करने लगा और देखते ही देखते उसने कमलेश की पिटाई कर दी।
पीडि़त युवक का आरोप है कि मारपीट के दौरान धीरज ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं, इस घटना में कमलेश के सिर, कंधे और जबड़े पर गंभीर चोटें आई है। उसने थाने पहुंचकर धीरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज आगे की जांच में जुट गई है।
घटना के बाद लैलूंगा निवासी धीरज मित्तल (32) ने भी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। धीरज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि आरोपी कमलेश गुप्ता उसके गोदाम के पास आया और गोदाम के सामने का वीडियो बनाने लगा, जब धीरज ने उसे वीडियो बनाने से मना किया, तो कमलेश गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-थप्पड़ों से मारपीट शुरू कर दी।
वहां से अपनी जान बचाकर धीरज भागते हुए अपनी दुकान में आ गया। इसके बाद आरोपी रूद्रेश अपने अन्य साथियों के साथ दुकान के अंदर घुस आया और वे सभी मिलकर दोबारा गाली-गलौज करने लगे। किसी तरह आस-पास के लोगों के बीच-बचाव से मामला शांत हुआ, जिसके बाद पीडि़त ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इस पूरे मामले में लैलूंगा थाना प्रभारी गिरधारी साव ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जिस पर केस दर्ज कर लिया गया है और जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

एनटीपीसी तलईपल्ली ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को दी गति

केलो नदी में मिल रहा इंडस्ट्रियल वेस्ट

किचन गार्डन से सब्जी खाकर बच्चे हुए गदगद

145 सूत्रीय मांग को लेकर घरघोड़ा बायपास में चक्काजाम

अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, लैलूंगा में आबकारी विभाग और लैलूंगा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article खेतों के ट्यूबवेल से तांबा चोरी, खरीददार सहित चार गिरफ्तार
Next Article सडक़ पर आया 51 हाथियों का दल, दल में शावक भी शामिल

खबरें और भी है....

जनता के अपार स्नेह और शुभकामनाओं के बीच मना वित्त मंत्री ओपी चौधरी का जन्मदिन
2 ट्रेलरों में भिड़ंत, जिंदा जला ड्राइवर
गांव-गांव तक पहुंचेगी विकास की रोशनी : ओ.पी. चौधरी
शादीशुदा महिला के साथ रेप, पति को बताने के बाद पहुंची थाने, गिरफ्तार
सडक़ पर आया 51 हाथियों का दल, दल में शावक भी शामिल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जनता के अपार स्नेह और शुभकामनाओं के बीच मना वित्त मंत्री ओपी चौधरी का जन्मदिन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?