NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेराव से पहले रोके गए कार्यकर्ता
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेराव से पहले रोके गए कार्यकर्ता
रायगढ़

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेराव से पहले रोके गए कार्यकर्ता

बैरिकेड्स के सामने फिल्मी गानों पर थिरके

lochan Gupta
Last updated: July 28, 2026 12:12 am
By lochan Gupta July 28, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में स्मार्ट मीटर के विरोध में जिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। महात्मा गांधी चौक से कलेक्ट्रेट घेराव के लिए निकले कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर पहले ही रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ता सडक़ पर बैठकर स्मार्ट मीटर के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड्स की ओर बढ़े और उन्हें पार करने का प्रयास किया, लेकिन भारी संख्या में तैनात पुलिस बल ने उन्हें आगे नहीं बढऩे दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने वहीं धरना देकर अपना विरोध जारी रखा। प्रदर्शन में शामिल पूर्व मंत्री और खरसिया विधायक उमेश पटेल ने कहा कि प्रदेश की जनता सबसे ज्यादा बिजली विभाग से परेशान है।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद लोगों के घरों में पहले की तुलना में तीन से चार गुना अधिक बिजली बिल आ रहा है। उनका कहना था कि इससे आम उपभोक्ता आर्थिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने सरकार से स्मार्ट मीटर हटाकर फिर से साधारण मीटर लगाने की मांग की।

वाटर कैनन की मांग

जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे नहीं बढऩे दिया तो कार्यकर्ताओं ने वाटर कैनन चलाने की मांग करते हुए अनोखे अंदाज में विरोध जताया। बैरिकेड्स के सामने कार्यकर्ता फिल्मी गानों की धुन पर नाचते-गाते रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

You Might Also Like

दादी बाड़ी में सावन तीज महोत्सव की धूम

मारपीट मामले में फरार आदतन बदमाश पकड़ाया

अनुशासित रहें, अनुशासन विभाग की नींव : संजीव शुक्ला, पीडि़तों की शिकायतों पर तुरंत करें कार्यवाही

श्रीमती राधादेवी सिंह का दुखद निधन

फलों से तौले गए शंकरलाल अग्रवाल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article संजीव सेठी बने केलो विहार शासकीय कर्मचारी गृह निर्माण सहकारिता समिति के अध्यक्ष
Next Article जनदर्शन में विभिन्न समस्यांओं से रुबरु हुए जिलाधीश

खबरें और भी है....

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ- सीएम साय
मुआवजा के पैसे से शराब खोरी पड़ा महंगा, पति को उतारा मौत के घाट
गंधरी पुलिया में बाइक सवार नाले में घुसा
विद्युत तार से हुकिंग कर जंगली सुअर का शिकार
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?