NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जनदर्शन में विभिन्न समस्यांओं से रुबरु हुए जिलाधीश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जनदर्शन में विभिन्न समस्यांओं से रुबरु हुए जिलाधीश
रायगढ़

जनदर्शन में विभिन्न समस्यांओं से रुबरु हुए जिलाधीश

पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान भारत सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के दिए निर्देश

lochan Gupta
Last updated: July 28, 2026 12:12 am
By lochan Gupta July 28, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिला कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने जिलेभर से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याओं, मांगों और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में ग्राम उच्चभि_ी निवासी पुरुषोत्तम चौधरी ने बताया कि दुर्घटना में उनका दाहिना पैर टूट गया है और चिकित्सकों ने ऑपरेशन की सलाह दी है। उपचार में लगभग 2 लाख रुपये का खर्च आने की संभावना है, जबकि उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है तथा वे अंत्योदय राशन कार्डधारी हैं। इस पर कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि पात्रता के अनुसार उन्हें आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिलाते हुए उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
इसी प्रकार ग्राम बैकुंठपुर की अनुपमा यादव ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत आवेदन किया था, जिसे घोषणा-पत्र के अभाव में निरस्त कर दिया गया। पुन: आवेदन करने के बाद उन्होंने योजना का लाभ दिलाने का अनुरोध किया। कलेक्टर ने श्रम विभाग को प्रकरण का परीक्षण कर पात्रता अनुसार लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में ग्राम तेलीपाली के ग्रामीणों ने मनरेगा अंतर्गत तालाब गहरीकरण कार्य में मानव-दिवस की कटौती की शिकायत करते हुए जांच की मांग की। इस पर कलेक्टर ने संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा ग्राम शंकरपाली के महेत्तर दास ने अतिक्रमण हटाने, मत्स्य पालन विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी मनीराम कुर्रे ने लंबित देयकों के भुगतान, ग्राम लिबरा की विमला चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने तथा ग्राम पंचायत रुड़ुकेला के ब्रह्मानंद सा ने पुलिया निर्माण में अनियमितता की शिकायत करते हुए जांच की मांग संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए। जनदर्शन में प्राप्त अन्य आवेदनों पर भी कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

जानकी कॉलेज के बीएड छात्रों ने वृद्धाश्रम एवं बाल आश्रम में किया सामुदायिक कार्य

कोयला लोड बेकाबू ट्रेलर एनएच पर पलटा

एनआर ग्रुप की मानवीय पहल : राहगीरों को बिते अप्रैल से पिला रहें है ठंडा शरबत

ठाकुर देव महोत्सव ऐड़ू संगम में नशा मुक्त अभियान समूह ने निभाई अहम भूमिका

जिला स्तरीय कला उत्सव में बच्चों ने फहराया परचम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेराव से पहले रोके गए कार्यकर्ता
Next Article पेंटर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, घरेलू विवाद पर बच्चे को लेकर पत्नी के मायके जाने से था क्षुब्ध

खबरें और भी है....

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ- सीएम साय
मुआवजा के पैसे से शराब खोरी पड़ा महंगा, पति को उतारा मौत के घाट
गंधरी पुलिया में बाइक सवार नाले में घुसा
विद्युत तार से हुकिंग कर जंगली सुअर का शिकार
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?