NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पेपर लीक पर आज लाएंगे कठोर कानून
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > नई दिल्ली > पेपर लीक पर आज लाएंगे कठोर कानून
नई दिल्ली

पेपर लीक पर आज लाएंगे कठोर कानून

पीएम मोदी ने फिर से जारी किया एक और नया वीडियो

lochan Gupta
Last updated: July 27, 2026 12:30 am
By lochan Gupta July 27, 2026
Share
3 Min Read

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश जारी किया है। पीएम ने कहा कि पेपर लीक पर कल कठोर कानून लाएंगे। नंदन नीलेकणी के नेतृत्व में परीक्षा सुधारों पर एक सशक्त कार्य-दल का गठन किया गया है। इंस्टाग्राम पर जारी पीएम मोदी ने अपने वीडियो संदेश में कहा, ‘विद्यार्थियों के भविष्य के लिए भारत सरकार लगातार कई कदम उठा रही है। जिन लोगों ने विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, वो जेलों में सड़ रहे हैं। हम फास्ट ट्रैक कोर्ट बना चुके हैं और संसद में कठोर प्रावधानों के साथ नया कानून बनाने की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं।
पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘लेकिन हमें भविष्य के बारे में सोचना होगा। हमारी परीक्षा पद्धति विश्वसनीय, पारदर्शी और एडवांस टेक्नोलॉजी से युक्त होनी चाहिए। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए, हमने विश्व प्रसिद्ध टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में एक हाई-पावर टास्क फोर्स गठित करने का फैसला लिया है।’ प्रधानमंत्री ने बताया कि ये टास्क फोर्स परीक्षा सुधारों पर ध्यान देगी और इसकी रिपोर्ट के आधार पर आगामी परीक्षाओं की विश्वसनीयता जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाएगी।

कौन हैं नंदन नीलेकणी

नंदन नीलेकणी टेक्नोलॉजी क्षेत्र के दिग्गज उद्यमी हैं. उन्हें इन्फोसिस के सह-संस्थापक और आधार कार्ड के जनक के रूप में जाना जाता है। उनका पूरा नाम नंदन मोहनराव नीलेकणी है. 2 जून 1955 को कर्नाटक के बेंगलुरु में जन्मे नंदन नीलेकणी आईआईटी बॉम्बे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। साल 1981 में नंदन नीलेकणी ने इन्फोसिस की स्थापना में एन. आर. नारायण मूर्ति और छह साथियों के साथ अहम भूमिका निभाई. ये कंपनी आगे चलकर भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में शामिल हुई। वो 2002 से 2007 तक इन्फोसिस के सीईओ और एमडी रहे। बाद में 2017 में कंपनी के चेयरमैन के रूप में भी लौटे। मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने 2009 में उन्हें यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया का पहला चेयरमैन नियुक्त किया। उनके नेतृत्व में आधार प्रोजेक्ट शुरू हुआ, जिसके तहत भारत के निवासियों को 12 अंकों की पहचान संख्या दी गई। आज आधार को दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल आइडेंटिफिकेशन सिस्टम में से एक माना जाता है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने नंदन नीलेकणी को बेंगलुरु दक्षिण सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था। लेकिन उन्हें बीजेपी के अनंत कुमार के हाथों दो लाख से ज्यादा वोटों से हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद उन्होंने सक्रिय चुनावी राजनीति से दूरी बना ली।

You Might Also Like

सीजेपी ने खत्म किया अपना आंदोलन, कहा- सरकार ने हमारी मांगे मानी, छात्रों से की घर लौटने की अपील

आज होगा लोकतंत्र के महासंग्राम की तारीखों का ऐलान

झूठ की घुट्टी पर विकास की गारंटी पड़ी भारी

विपक्ष ने देश की आधी आबादी का अधिकार छीना-पीएम मोदी,

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एसईसीएल की 4 माईन्स को मिला स्टार रेटिंग पुरस्कार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article माधोपाली स्थित लात नाला के पुराना पुल से गिरी कार
Next Article स्व. श्री हरिवंश मिश्र “राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान” समारोह–2026 गरिमामय वातावरण में संपन्न, देशभर के 250 उत्कृष्ट शिक्षक हुए सम्मानित

खबरें और भी है....

स्व. श्री हरिवंश मिश्र “राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान” समारोह–2026 गरिमामय वातावरण में संपन्न, देशभर के 250 उत्कृष्ट शिक्षक हुए सम्मानित
पेपर लीक पर आज लाएंगे कठोर कानून
माधोपाली स्थित लात नाला के पुराना पुल से गिरी कार
हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने न्यायालयों व जिला जेल का किया निरीक्षण
पुरानी रंजिश को लेकर टांगी से हमला कर बुजुर्ग की हत्या

Popular Posts

स्व. श्री हरिवंश मिश्र “राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान” समारोह–2026 गरिमामय वातावरण में संपन्न, देशभर के 250 उत्कृष्ट शिक्षक हुए सम्मानित
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?