NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट बनोरा में 29 को गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट बनोरा में 29 को गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन
रायगढ़

अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट बनोरा में 29 को गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन

हवन, सामूहिक पाठ के साथ महान संत श्री प्रियदर्शी राम जी का होगा आशीर्वचन

lochan Gupta
Last updated: July 27, 2026 12:09 am
By lochan Gupta July 27, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। गुरु शिष्य परंपरा के पावन पर्व गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रायगढ़ जिले के ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरुपीठ ब्रह्मनिष्ठालय में गुरु पूर्णिमा पर्व पर आध्यात्मिक आयोजन 29 जुलाई बुधवार को होने जा रहा है। पूज्यपाद औघड़ संत श्री प्रियदर्शी राम जी के पावन सानिध्य में होने वाले इस आयोजन को लेकर देश के विभिन्न राज्यों सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में गुरु शिष्य मिलन की इस पावन परंपरा को लेकर अपार श्रद्धा का माहौल है। अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट, बनोरा से मिली जानकारी के अनुसार आयोजन को लेकर तैयारिया जोरो पर है इस आयोजन में धर्मावलंबी और मातृशक्ति बड़ी संख्या में शामिल होंगें।
29 जुलाई बुधवार को गुरूपूर्णिमा के एक दिन पूर्व मंगलवार को प्रात: 06.30 बजे से संध्या काल तक अघोर गुरुपीठ ब्रह्मनिष्ठालय परिसर में सफाई एवं श्रमदान किया जाएगा। सेवा की पावन परंपरा ही आयोजन की आधार शीला है। 29 जुलाई बुधवार को प्रात: 06.30 बजे शक्ति ध्वज पूजन व सफलयोनी पाठ, प्रात: 07.00 बजे औघड़ संत पूज्यपाद श्री प्रियदर्शी राम जी के कर कमलों से श्री गुरुचरण पादुका पूजन एवं हवन,प्रात: 08.00 बजे सामूहिक आरती,प्रात: 08.30 बजे गुरुगतीता का सामूहिक पाठ, प्रात: 09.00 से दोपहर 12.30 बजे तक श्री गुरु दर्शनम दोपहर 12:00 से सायं 04.00 बजे तक सामूहिक प्रसाद वितरण,अपरान्ह 04.30 बजे से सत्संग एवं श्री गुरुदेव का आशीर्वचन होगा। व्यवस्थापक मण्डल, अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट ने क्षेत्र के सभी धर्मबन्धुओं एवं माताओं को बताया कि गुरु पूर्णिमा सिर्फ पर्व नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने वाले गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। श्रमदान से लेकर सत्संग तक, हर कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सेवा, शांति और संस्कार का संदेश समाज के मध्य प्रसारित करना है।गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पांय। बलिहारी गुरु आपने, गोविंद दियो बताय। इसी पावन भाव के साथ बनोरा में गुरु पूर्णिमा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

You Might Also Like

नूनदरहा स्कूल में समर कैम्प से छात्र छात्राएं गदगद

मरीजों को मिले बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं- मनोज पिुगुआ

वृद्ध दंपत्ति की जिंदा जलाकर नृशंस हत्या, धरमजयगढ़ के क्रोंधा की घटना

पार्किंग के लिए छोड़ी गई जमीन पर अस्थाई वेरिकेट्स

फ्रेंड्स कालोनी के सुने मकान में हुई 60 लाख से अधिक की चोरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जिले में अवैध प्रवासियों के खिलाफ सत्यापन अभियान शुरू
Next Article ‘मन की बात’ में बार-बार छत्तीसगढ़ का उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव की बात-सीएम साय

खबरें और भी है....

स्व. श्री हरिवंश मिश्र “राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान” समारोह–2026 गरिमामय वातावरण में संपन्न, देशभर के 250 उत्कृष्ट शिक्षक हुए सम्मानित
पेपर लीक पर आज लाएंगे कठोर कानून
माधोपाली स्थित लात नाला के पुराना पुल से गिरी कार
हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने न्यायालयों व जिला जेल का किया निरीक्षण
पुरानी रंजिश को लेकर टांगी से हमला कर बुजुर्ग की हत्या

Popular Posts

स्व. श्री हरिवंश मिश्र “राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान” समारोह–2026 गरिमामय वातावरण में संपन्न, देशभर के 250 उत्कृष्ट शिक्षक हुए सम्मानित
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?