रायगढ़। संस्कृत, हिंदी और अंग्रेजी भाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सुख-दु:ख के साथी (विप्र परिवार) द्वारा आयोजित नि:शुल्क ऑनलाइन भाषा शिक्षण कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ सितम्बर में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता रायगढ़ विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे।
विशिष्टगण करेंगे शिरकत
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं थावे विद्यापीठ गोपालगंज (बिहार) के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक, शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ. तरूण धर दीवान, रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के चेयरमैन एवं प्रखर समाजसेवी सुनील रामदास सहित दो अन्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की अतिविशिष्ट रूप में उपस्थिति रहेगी।
प्रतिनिधि मंडल ने वित्त मंत्री को सौंपा आमंत्रण
कार्यक्रम के शुभारंभ के लिए आमंत्रण देने और अध्यक्षता के अनुरोध हेतु 24 जुलाई को सुख-दु:ख के साथी (विप्र परिवार) का एक प्रतिनिधि मंडल संस्था के अध्यक्ष सुरेश कुमार दुबे के नेतृत्व में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी से मिला। प्रतिनिधि मंडल में भानु प्रताप मिश्र, अवधमणी तिवारी, ऋषि कांत पाण्डेय और अनुदीप मिश्र उपस्थित रहे।