NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बानीपाथर में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों संग महेश ने सुनी ‘मन की बात’ज्
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बानीपाथर में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों संग महेश ने सुनी ‘मन की बात’ज्
रायगढ़

बानीपाथर में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों संग महेश ने सुनी ‘मन की बात’ज्

lochan Gupta
Last updated: July 26, 2026 11:43 pm
By lochan Gupta July 26, 2026
Share
3 Min Read

खरसिया। कैलाश शर्मा। खरसिया के ग्राम बानीपाथर स्थित बूथ क्रमांक 107 में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 136वां एपिसोड सामूहिक रूप से सुना गया। इस अवसर पर छाया विधायक महेश साहू, स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं, प्रधानमंत्री आवास एवं उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
वीरों को नमन और राष्ट्र निर्माण का संदेश
मन की बात’ के प्रसारण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वप्रथम कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के वीर सैनिकों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को स्मरण किया। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं की नवाचारी सोच, तकनीकी प्रगति, जनभागीदारी तथा राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका पर विशेष बल दिया। प्रधानमंत्री ने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले प्रेरणादायी प्रयासों को देश के विकास की वास्तविक शक्ति बताया।

विकसित भारत के संकल्प से जोडऩे वाला माध्यम महेश साहू

कार्यक्रम के उपरांत छाया विधायक महेश साहू ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को सकारात्मक सोच, कर्तव्यबोध, राष्ट्रभक्ति और जनसेवा के लिए प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए प्रेरक विचार प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत के संकल्प से जोडऩे का कार्य करते हैं। उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने तथा राष्ट्रहित एवं समाजहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। प्रतिभाशाली छात्र रोहन कुमार राठिया का किया गया सम्मान कार्यक्रम के अंत में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने वाले अतिथियों एवं ग्रामीणों ने गाँव के प्रतिभावान छात्र रोहन कुमार राठिया को उनकी उल्लेखनीय सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। इस अवसर पर मुख्य रूप से छाया विधायक महेश साहू खरसिया, सहकारिता प्रकोष्ठ मनोज राठौर जिला सह-संयोजक भूषण यादव, ओमप्रकाश डनसेना, भुनेश्वर साहू, छतराम साहू, रामकुमार रौतिया, माखनलाल साहू, रुक्मन साहू, हेमलाल साहू, लक्ष्मी प्रसाद साहू, दुगम्बर रौतिया, सुरेश रौतिया, उमेश रौतिया, नितेश बरेठ, जोहित राम, रामनिवास, सुरेश कुमार एवं टिकाराम रौतिया सहित गाँव के वरिष्ठजन और नागरिक उपस्थित रहे।

You Might Also Like

एनटीपीसी लारा बालिकाओं का सवांर रहा भविष्य

स्टेशन के स्टालों में तीन दिन से रेल नीर खत्म

बड़ाबाम्बो में हुए हादसा के चलते टे्रने हो रही रद्द

युवक ने महिला पर टांगी से हमला कर उतारा मौत के घाट

घरघोड़ा के नावापारा में मध्यस्थता जागरूकता शिविर का आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बाहुड़ा रथ यात्रा : कुकुर्दा में भक्ति एवं उल्लास के साथ संपन्न
Next Article नीदरलैंड के प्रवासी साहित्यकार मनीष पांडेय का सम्मान

खबरें और भी है....

स्व. श्री हरिवंश मिश्र “राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान” समारोह–2026 गरिमामय वातावरण में संपन्न, देशभर के 250 उत्कृष्ट शिक्षक हुए सम्मानित
पेपर लीक पर आज लाएंगे कठोर कानून
माधोपाली स्थित लात नाला के पुराना पुल से गिरी कार
हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने न्यायालयों व जिला जेल का किया निरीक्षण
पुरानी रंजिश को लेकर टांगी से हमला कर बुजुर्ग की हत्या

Popular Posts

स्व. श्री हरिवंश मिश्र “राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान” समारोह–2026 गरिमामय वातावरण में संपन्न, देशभर के 250 उत्कृष्ट शिक्षक हुए सम्मानित
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?