NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: निगरानी बदमाश महेश पैंकरा चोरी की बाइक चलाते पुलिस के हत्थे चढ़ा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > निगरानी बदमाश महेश पैंकरा चोरी की बाइक चलाते पुलिस के हत्थे चढ़ा
रायगढ़

निगरानी बदमाश महेश पैंकरा चोरी की बाइक चलाते पुलिस के हत्थे चढ़ा

lochan Gupta
Last updated: July 25, 2026 11:59 pm
By lochan Gupta July 25, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। बाइक चोरी के मामले में महज 24 घंटे के भीतर घरघोड़ा पुलिस ने क्षेत्र के निगरानी बदमाश महेश पैंकरा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बाइक और रेडमी कंपनी का मोबाइल बरामद कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी बाइक चोरी के मामले दर्ज हैं और उसे जेल भेजा जा चुका है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी बसंत राठिया (37 वर्ष) निवासी फुलीकुण्डा, थाना लैलूंगा ने 23 जुलाई को थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 29 जून 2026 को खाद लेने घरघोड़ा आया था। उसने अपनी मोटर साइकिल क्रमांक सीजी-13-यूए-3703 जैन पंडा के घर के सामने खड़ी की थी। बाइक के हैंडल में टंगे झोले में उसका रेडमी कंपनी का मोबाइल भी रखा था। कुछ देर बाद लौटने पर मोटर साइकिल और मोबाइल दोनों गायब मिले। रिपोर्ट पर घरघोड़ा पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
वाहन चोरी को थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। शीघ्र ही सूचना मिली कि क्षेत्र का निगरानी बदमाश महेश पैंकरा चोरी की बाइक के साथ घूम रहा है। इससे पुलिस टीम ने घरघोड़ा-लैलूंगा मुख्य मार्ग स्थित शनि मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपी महेश पैंकरा (34 वर्ष) निवासी नेगीपारा, घरघोड़ा को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपने साथी विकास चौहान निवासी चुहकीमार के साथ मिलकर बाइक एवं मोबाइल चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल और लगभग 20,000 कीमत का रेडमी मोबाइल बरामद कर जप्त किया गया। सहआरोपी विकास चौहान फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी महेश पैंकरा थाना क्षेत्र का निगरानी बदमाश है और बाइक चोरी के मामलों में पहले भी गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। उल्लेखनीय है कि घरघोड़ा पुलिस ने एक दिन पहले भी उसे बाइक चोरी के एक अन्य प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा था।
इस उल्लेखनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक उद्धोराम पटेल एवं आरक्षक हरीश पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी गई संपत्ति 24 घंटे के भीतर बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है, जबकि फरार आरोपी की तलाश लगातार जारी है।

कानून से बच नहीं सकते आरेापी-एसएसपी

इस संबंध में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि अपराधियों का आपराधिक इतिहास चाहे जितना पुराना हो, रायगढ़ पुलिस की सतर्क निगरानी और त्वरित कार्रवाई से वे कानून से बच नहीं सकते। वाहन चोरी जैसी घटनाओं में पुलिस हर मामले का गंभीरता से अनुसंधान कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर संपत्ति की बरामदगी सुनिश्चित कर रही है।

You Might Also Like

सडक़ पर टेंट लगाकर सडक़ के लिए किया चक्काजाम

सुदामा चरित्र सुन श्रद्धालुओं की आँखें हुईं नम

गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी के पास पहुंचे ट्रेलर मालिक कल्याण संघ

क्या श्रीरामनवमी आयोजन समिति में हुआ दो फाड़!

नाबालिग से अनाचार, आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मशरूम उत्पादन से बदली जिंदगी: बिहान ने पुष्पा साव को बनाया आत्मनिर्भर
Next Article पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

खबरें और भी है....

सीजेपी ने खत्म किया अपना आंदोलन, कहा- सरकार ने हमारी मांगे मानी, छात्रों से की घर लौटने की अपील
बंद कमरे में ग्रामीण की मिली दो दिन पुरानी लाश
राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने का निर्णय सार्वजनिक जीवन के लिए प्रेरणादायी-सीएम साय
14 लाख रुपए का 30 टन लोहा की हेराफेरी
पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीजेपी ने खत्म किया अपना आंदोलन, कहा- सरकार ने हमारी मांगे मानी, छात्रों से की घर लौटने की अपील
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?