सारंगढ़। पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा अ. पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय महोदय, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय संतोषी ग्रेस सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ परिवहन / बिक्री करने वालों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है।
24 जुलाई 26 को मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि एक लाल रंग के हीरो एच एफ डिलक्स मोटर सायकल क्रमांक ओडी-17 एफ 6421 में दो व्यक्ति अवैध रूप से कोरेक्स लेकर सोहेला उड़ीसा राज्य से ग्राम देवगांव सरिया लाकर आरोपी नरेश साहू कंटगपाली को देना बताये की सूचना पर थाना प्रभारी एन.एल. राठिया द्वारा तत्काल टीम गठित कर ग्राम देवगांव एफसीआई गोदाम में घेराबंदी कर नाकाबंदी कराया गया जो दो व्यक्ति एक लाल रंग के हीरो एच एफ डिलक्स मोटर सायकल क्रमांक ओडी-17 एफ 6421 में आते दिखे जिन्हे रोका गया जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हें दौड़ाकर पकड़ा गया जिनका नाम पता पूछने पर मोटर सायकल चालक ने अपना नाम राजकुमार साहू पिता कृष्ण कुमार साहू उम्र 35 वर्ष निवासी खैरा थाना डोगरीपाली जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ व मोटर सायकल के पीछे सीट में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम गणेश पटेल पिता हृदयनंद पटेल उम्र 24 वर्ष निवासी बार थाना सरिया जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ का निवासी होना बताये जिनके कब्जे में एक काला रंग के प्लास्टिक बोरी सीट में कुछ सामान रखा हुआ मिला उक्त प्लास्टिक बोरी के अन्दर 103 नग कोडिन पारस्फेट व ट्राईप्रोलिडीन हाईड्रेक्लोराईड सिरप (कोरेक्स) किमती 23072 रू के संबंध में पूछताछ करने पर मोबाईल नंबर 6200012204 के धारक नरेश साहू पिता सत्यनारायण साहू निवासी कंटगपाली द्वारा फोन पे के माध्यम से 20 हजार रू. भेज लोहराचट्टी थाना सिघोडा जिला महासमुन्द के टिकेश्वर से खरीदी कर कोरेक्स को लाना बताया गया। आरोपियों के कब्जे से 103 नग कोडिन पारस्फेट व ट्राईप्रोलिडीन हाईड्रेक्लोराईड सिरप (कोरेक्स) एवं घटना में प्रयुक्त एक लाल रंग के हीरो एच एफ डिलक्स मोटर सायकल क्रमांक ओडी-17 एफ 6421 एवं एक सफेद रंग का आटिंगा कार कमांक सीजी 13 ए एस 2064 तथा 02 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती – 573072 रूपये को एनडीपीएस एक्ट के तहत् गवाहों के समक्ष जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 157/26 धारा 21 (बी) 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने आरोपी को गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराकर 24 जुलाई 26 को विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को देकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक एनएल राठिया, सउनि सुमन कुमार चौहान, प्रआ. विजय यादव प्रआ. सुरेन्द्र सिदार, प्रआ. अनिल साहू, प्रआ. मोहन लाल गुप्ता, प्रआ. टीकाराम पटेल आरक्षक दिलीप स्नेही, श्रवण टंडन, ताराचंद मिरेन्द्र, मुकेश कश्यप, सुरेन्द्र पटेल, दिगम्बर पटेल, नर्मदा प्रसाद यादव एवं सायबर सेल से सउनि रामकुमार मानिकपुरी आर. कृष्णा डनसेना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कोडीन कपसिरप ‘कोरेक्स’ की तस्करी करते तीन गिरफ्तार



