NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: निरीक्षण से पहले गायब मिले सीएमओ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > निरीक्षण से पहले गायब मिले सीएमओ
जशपुरनगर

निरीक्षण से पहले गायब मिले सीएमओ

कलेक्टर के निर्देश पर नगर पालिका सीएमओ का चेंबर सील, अध्यक्ष ने विकास कार्यों में लापरवाही का लगाया आरोप

lochan Gupta
Last updated: July 25, 2026 12:51 am
By lochan Gupta July 25, 2026
Share
2 Min Read

जशपुर। नगर पालिका जशपुर में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जिला प्रशासन की टीम ने नगर पालिका के सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय के चेंबर को सील कर दिया। तहसीलदार और नायब तहसीलदार की मौजूदगी में यह कार्रवाई कलेक्टर के निर्देश पर की गई। हालांकि कुछ ही देर बाद अधिकारियों ने सील हटाकर कार्यालय दोबारा खोल दिया।
नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत ने बताया कि कलेक्टर रोहित व्यास के साथ शहर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण तय था। सभी अधिकारी मौके पर मौजूद थे, लेकिन सीएमओ अनुपस्थित मिले। इसकी जानकारी कलेक्टर को देने पर उन्होंने सीएमओ से फोन पर बात की। सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय ने बताया कि वे हाईकोर्ट में दायर एक प्रकरण के सिलसिले में बिलासपुर गए थे और शुक्रवार को अंबिकापुर में संयुक्त संचालक की विभागीय बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। इस जवाब पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए उनके कार्यालय को सील करने के निर्देश दिए।
अध्यक्ष बोले- विकास कार्य प्रभावित
नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत ने आरोप लगाया कि सीएमओ की लापरवाही के कारण शहर के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के विकास के लिए करोड़ों रुपये की मंजूरी दी है और इन कार्यों को समय पर पूरा करना सभी की जिम्मेदारी है।
क्या कहते हैं सीएमओ
सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय ने कहा कि वे न्यायालयीन कार्य के सिलसिले में बिलासपुर गए थे और शुक्रवार को अंबिकापुर में विभागीय बैठक में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि शाम तक जशपुर लौटने वाले थे।

You Might Also Like

10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक पकड़ाया

दुष्कर्म का आरोपी पहुंचा जेल

मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना से दर्जनों सीसी रोड सह नाली का होगा निर्माण

सरकारी स्कूल में बच्चों को व्याख्याता ने बांटा बाइबल

पद्मश्री से सम्मानित जगेश्वर यादव का जीवन प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय : मनीराम यादव

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article फल विक्रेता पर चाकू से हमला, फरार आरोपी अफसर खान गिरफ्तार
Next Article रायगढ़ के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध-वित्त मंत्री

खबरें और भी है....

रायगढ़ के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध-वित्त मंत्री
निरीक्षण से पहले गायब मिले सीएमओ
फल विक्रेता पर चाकू से हमला, फरार आरोपी अफसर खान गिरफ्तार
तस्कर से 13 लाख का गांजा जब्त
भारी वाहन ने तीन मवेशियों को कुचला, मौके पर मौत, एनएच-49 पर देर रात हुआ हादसा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रायगढ़ के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध-वित्त मंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?