NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रायगढ़ के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध-वित्त मंत्री
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रायगढ़ के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध-वित्त मंत्री
रायगढ़

रायगढ़ के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध-वित्त मंत्री

ओपी ने फोर-लेन सडक़, गोवर्धनपुर पुल, मरीन ड्राइव, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सहित कई कार्यों का लिया जायजा, गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश

lochan Gupta
Last updated: July 25, 2026 12:51 am
By lochan Gupta July 25, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने कहा कि सुशासन की सरकार में रायगढ़ के समग्र विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। शहर में नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहर की विभिन्न महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में उन्होंने शहर की प्रमुख निर्माणाधीन परियोजनाओं का गुणवत्ता सुनिश्चित करने स्थलीय निरीक्षण भी किया और प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने तथा निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री श्री चौधरी ने फोर-लेन सडक़, गोवर्धनपुर पुल, मरीन ड्राइव, दूध डेयरी एवं एफसीआई ऑक्सीजोन, चांदमारी एवं मोदीनगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और लोहरसिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सहित कई परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। प्रत्येक स्थल पर उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, तकनीकी गुणवत्ता, कार्य की समय-सीमा तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली।

फोर-लेन सडक़ से यातायात को मिलेगी नई दिशा

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि शहर में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए कोतरारोड थाना चौक से ढिमरापुर, ढिमरापुर से सीएमएचओ कार्यालय तिराहा तथा सर्किट हाउस मार्ग सहित विभिन्न हिस्सों में फोर-लेन सडक़ निर्माण से यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी तथा नागरिकों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन का लाभ मिलेगा। इसी तरह गोवर्धनपुर पुल शहर की बहुप्रतीक्षित और महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक है। इसका कार्यादेश जारी हो चुका है तथा शीघ्र ही निर्माण कार्य तेज गति से प्रारंभ होगा। पुल बनने के बाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों के बीच संपर्क बेहतर होगा और लोगों को लंबे समय से चली आ रही आवागमन संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी।

लंबित परियोजनाओं को मिल रही प्राथमिकता

वित्त मंत्री ने कहा कि रायगढ़ में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाएं पिछले तीन से चार दशकों से विभिन्न कारणों से लंबित थीं। राज्य सरकार अब इन परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि शहर को आधुनिक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें और उनका लाभ अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचे। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बारिश, गर्मी अथवा सर्दी हर मौसम में विकास कार्यों को गति देने का प्रयास किया जाएगा, ताकि जनता को जल्द से जल्द इन परियोजनाओं का लाभ मिल सके।

गुणवत्ता के साथ पूरे होंगे निर्माण कार्य

वित्त मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, जिससे रायगढ़ को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित, सुविधासंपन्न और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित शहर के रूप में स्थापित किया जा सके। निरीक्षण के दौरान महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, आयुक्त नगर निगम बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

राष्ट्रीय-अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में सडक़ पर उतरी एनएसयूआई

सिविल अस्पताल खरसिया के औचक निरीक्षण में पहुंचे सीएमएचओ चंद्रवंशी

मोबाइल मेडिकल यूनिट का निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण

अंतरिम बजट विकसित भारत की संकल्प को पूरा करने वाला – विकास केडिया

स्वामी आत्मानंद विद्यालय पडिगांव में नि:शुल्क सरस्वती सायकल वितरण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article निरीक्षण से पहले गायब मिले सीएमओ

खबरें और भी है....

रायगढ़ के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध-वित्त मंत्री
निरीक्षण से पहले गायब मिले सीएमओ
फल विक्रेता पर चाकू से हमला, फरार आरोपी अफसर खान गिरफ्तार
तस्कर से 13 लाख का गांजा जब्त
भारी वाहन ने तीन मवेशियों को कुचला, मौके पर मौत, एनएच-49 पर देर रात हुआ हादसा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रायगढ़ के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध-वित्त मंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?