NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जमीन विवाद में युवक की कुल्हाड़ी से हत्या
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जमीन विवाद में युवक की कुल्हाड़ी से हत्या
रायगढ़

जमीन विवाद में युवक की कुल्हाड़ी से हत्या

आरोपी को अजीवन कारावास, अर्थदंड भी लगाया

lochan Gupta
Last updated: July 25, 2026 12:49 am
By lochan Gupta July 25, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में जमीन विवाद में युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने के मामले में अदालत ने आरोपी को अजीवन कारावास की सजा सुनाई है। षष्ठम अपर सत्र न्यायाधीश ने आरोपी पर 100 रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। साथ ही पीडि़त क्षतिपूर्ति योजना के तहत मृतक के परिजनों को 1 लाख रुपए की सहायता देने की अनुशंसा की है।
मामला 28 जनवरी 2024 का है। चक्रधरनगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम नवापाली मेन रोड पर जमीन समतलीकरण के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने विशाल सिंह ठाकुर के सिर और गर्दन पर धारदार हथियार से कई वार कर उसकी हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर पुलिस ने महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान में सामने आया कि विशाल सिंह ठाकुर जमीन में मिट्टी डालकर समतलीकरण और झाडिय़ों की सफाई करा रहे थे। इसी दौरान हरिलाल खडिय़ा (30), निवासी माझापारा, बड़े अतरमुड़ा मेडिकल कॉलेज रोड, ने जमीन पाटने को लेकर विवाद किया और कुल्हाड़ी से सिर व गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी।
पुलिस ने घटनास्थल से मृतक की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, खून से सनी टोपी, चश्मा, चप्पल, रक्तरंजित मिट्टी सहित अन्य साक्ष्य जब्त किए। 29 जनवरी 2024 को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार किया और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, खून से सने कपड़े बरामद किए गए। जब्त सामग्री को एफएसएल भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट भी अभियोजन के पक्ष में महत्वपूर्ण साक्ष्य बनी।

20 गवाहों के बयान के आधार पर दोष सिद्ध

मामले में अपर लोक अभियोजक तन्मय बनर्जी ने न्यायालय में प्रभावी पैरवी की। विवेचना अधिकारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर ने वैज्ञानिक और दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर चालान प्रस्तुत किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 20 गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्य पेश किए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद षष्ठम अपर सत्र न्यायाधीश अश्वनी कुमार चतुर्वेदी ने आरोपी हरिलाल खडिय़ा को हत्या का दोषी ठहराया। अदालत ने उसे अजीवन कारावास और 100 रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई। साथ ही छत्तीसगढ़ शासन की पीडि़त क्षतिपूर्ति योजना के तहत मृतक के परिजनों को 1 लाख रुपए की सहायता देने की अनुशंसा की।

You Might Also Like

क्रेटा कार में युवती को जबरदस्ती बिठाकर ले जाने की घटना, होली की चौक चौबंद व्यवस्था में चंद घंटे में पकड़ी गई क्रेटा कार

मकान की दीवार तोड़ी और मवेशी को मार डाला, छाल रेंज में गजराजों का उत्पात, गांव में दहशत

बारुद फैक्ट्री लगने की आहट से शुरू हो गया विरोध

आयुष्मान कार्ड के लिए निगम में हर दिन लगेगा कैंप- कमिश्नर

बेकाबू कैंपर स्वागत द्वार में जा भिड़ी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Next Article भारी वाहन ने तीन मवेशियों को कुचला, मौके पर मौत, एनएच-49 पर देर रात हुआ हादसा

खबरें और भी है....

रायगढ़ के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध-वित्त मंत्री
निरीक्षण से पहले गायब मिले सीएमओ
फल विक्रेता पर चाकू से हमला, फरार आरोपी अफसर खान गिरफ्तार
तस्कर से 13 लाख का गांजा जब्त
भारी वाहन ने तीन मवेशियों को कुचला, मौके पर मौत, एनएच-49 पर देर रात हुआ हादसा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रायगढ़ के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध-वित्त मंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?