NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मिडिल स्कूल व आंगनबाड़ी परिसर में हो रहा अतिक्रमण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मिडिल स्कूल व आंगनबाड़ी परिसर में हो रहा अतिक्रमण
रायगढ़

मिडिल स्कूल व आंगनबाड़ी परिसर में हो रहा अतिक्रमण

पुसौर के ग्राम सिहा के ग्रामीण पहुंचे शिकायत लेकर कलेक्टर के पास, जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के निर्देश

lochan Gupta
Last updated: February 17, 2026 12:01 am
By lochan Gupta February 17, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिला कलेक्टोरेट परिसर में आज जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से नागरिक पहुंचे और आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने प्राप्त सभी आवेदनों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार, पारदर्शी एवं शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में तहसील छाल के ग्राम कटाईपाली निवासी राजाराम राठिया ने सर्पदंश से पत्नी की मृत्यु के बाद स्वीकृत मुआवजा राशि अब तक प्राप्त न होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 23 जुलाई 2025 को उनकी पत्नी गुरबाई की सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी। प्रकरण एसडीएम न्यायालय में चलकर मुआवजा स्वीकृत भी हो चुका है, किंतु अब तक भुगतान नहीं हुआ है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विकासखंड पुसौर के ग्राम पंचायत सिंहा के ग्रामीणों ने मिडिल स्कूल एवं आंगनबाड़ी परिसर में अतिक्रमण हटाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि परिसर को तोडक़र अवैध रूप से फैंसी दुकान सहित अन्य दुकानें संचालित की जा रही हैं। कई बार मौखिक आग्रह के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इस पर कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदार को तत्काल स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। झोपड़ीपारा की दशोदा चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृति की मांग की। रायगढ़ के बैकुण्ठपुर राममंदिर गली निवासी लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने मोहल्ला में पक्की सडक़ निर्माण की मांग की। इसके अतिरिक्त राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, दिव्यांग पेंशन सहित विभिन्न समस्याओं से जुड़े अनेक आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन देते हुए कहा कि जनदर्शन आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच है और प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से कार्यवाही की जाएगी।

You Might Also Like

आयुर्वेद विभाग की योजनाओं से लाभान्वित हो रही ग्रामीण क्षेत्र की जनता

घर बैठे कर दी गई फसल गिरदावरी, किसान परेशान

जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन व जी जी बोर्डिंग इंग्लिश मीडियम स्कूल धनुहारडेरा में संयुक्त रूप से

आस्था-उल्लास के साथ मनाया गया प्रभु यीशु का जन्मोत्सव

सशक्त समाज के लिए अदाणी फाउंडेशन ने किया स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता का आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article टीबी उन्मूलन लक्ष्य को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों को दी गई विस्तृत जानकारी
Next Article केवाईसी-सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम थीम पर चला व्यापक जागरूकता अभियान

खबरें और भी है....

नए थीम के साथ 24 को पेश होगा छग का बजट
महाशिवरात्रि पर बरगढ़ धाम में 272 लोगों ने की ‘घर वापसी’
उत्कल एक्सप्रेस में गांजा की तस्करी, तीन किलो मादक पदार्थ के साथ युवक पकड़ाया
रोहन आत्महत्या कांड में परिजनों को न्याय दिलाने सर्वसमाज आये आगे-करण
नगर पंचायत तमनार के पहले अध्यक्ष बने अश्वनी पटनायक

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नए थीम के साथ 24 को पेश होगा छग का बजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?