NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: तमनार के युवाओं के कौशल विकास को नई दिशा, आईटीआई भवन में औद्योगिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > तमनार के युवाओं के कौशल विकास को नई दिशा, आईटीआई भवन में औद्योगिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
रायगढ़

तमनार के युवाओं के कौशल विकास को नई दिशा, आईटीआई भवन में औद्योगिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

नि:शुल्क प्रशिक्षण के साथ मिलेगी टूल-किट, ड्रेस और प्लेसमेंट में सहायता, उद्योग आधारित कौशल से रोजगार के अवसर होंगे आसान

lochan Gupta
Last updated: July 25, 2026 12:11 am
By lochan Gupta July 25, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की मंशानुरूप युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में रायगढ़ जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर तमनार क्षेत्र के युवाओं को उद्योग आधारित प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन और जिंदल पावर तमनार के बीच विशेष पहल की गई है। इसी पहल के तहत बुधवार को तमनार स्थित शासकीय आईटीआई भवन में जिंदल फाउंडेशन द्वारा संचालित औद्योगिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को विभिन्न ट्रेडों में तकनीकी कौशल प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें।

युवाओं को कौशल विकास से मिलेगा आत्मनिर्भरता का अवसर

कार्यक्रम में एडीएम श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने कहा कि युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कौशल विकास अत्यंत महत्वपूर्ण है। वर्तमान समय में उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित युवाओं की मांग बढ़ रही है। ऐसे में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि तीन माह का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। युवाओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि वे प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता और अनुशासन के साथ पूरा करें तथा अपनी योग्यता और संभावनाओं का दायरा बढ़ाएं।

प्रशिक्षण के बाद मिलेगी टूल-किट और प्लेसमेंट में सहयोग

जिंदल पावर के एवीपी (सीएसआर) श्री ऋषिकेश राय शर्मा ने कहा कि शासन की मंशा, जिला प्रशासन के मार्गदर्शन और जिंदल पावर के सहयोग से यह पहल धरातल पर साकार हो रही है। उन्होंने बताया कि युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए ओपीजेसी पूंजीपथरा के साथ समन्वय किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण अवधि पूरी होने के बाद सभी प्रशिक्षार्थियों को आवश्यक टूल-किट और ड्रेस उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही योग्य युवाओं को रोजगार से जोडऩे के लिए प्लेसमेंट में भी सहायता प्रदान की जाएगी।

प्रशिक्षण में शत-प्रतिशत उपस्थिति पर जोर

जिला खनिज अधिकारी श्री आर.के. सोनी ने कहा कि खनन प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं को कुशल बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए उद्योगों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल प्रमाण-पत्र देना नहीं, बल्कि युवाओं को वास्तविक कौशल प्रदान कर रोजगार योग्य बनाना है। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों से नियमित रूप से प्रशिक्षण में उपस्थित रहने और पूरी लगन के साथ सीखने का आह्वान किया। कार्यक्रम को शासकीय आईटीआई तमनार के प्राचार्य श्री पुष्कर कुमार कंवर एवं ओपीजेयूसी के डायरेक्टर श्री जितेंद्र कुमार ने भी संबोधित किया।

प्रशिक्षार्थियों के लिए नि:शुल्क बस सुविधा

जिंदल पावर के एजीएम (सीएसआर) श्री राजेश रावत ने बताया कि प्रशिक्षण में शामिल युवाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कंपनी द्वारा नि:शुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि प्रशिक्षार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही आईटीआई के अधोसंरचना विकास के लिए भी आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं।

पहले चरण में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड का प्रशिक्षण

इस प्रशिक्षण केंद्र में प्रथम चरण में युवाओं को इलेक्ट्रीशियन ट्रेड का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा फिटर और वेल्डर ट्रेड के लिए भी सर्वे किया जा रहा है, ताकि क्षेत्र की आवश्यकता के अनुसार अधिक से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण का लाभ मिल सके।

स्थानीय युवाओं को मिलेगा सीधा लाभ

इस पहल का मुख्य उद्देश्य तमनार क्षेत्र के खदान एवं औद्योगिक परियोजनाओं से प्रभावित गांवों के युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। इससे स्थानीय युवा उद्योगों की जरूरत के अनुरूप दक्षता हासिल कर सकेंगे और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

You Might Also Like

प्रचार-प्रसार हेतु रैली, हेलीपेड, वाहन एवं लाउड स्पीकर के लिए अनुमति जरूरी

उरबा की सभा में आधे दर्जन गांव के ग्रामीण जुटे

एनसीसी के 77 वें स्थापना दिवस पर केडेट्स की शानदार प्रस्तुतियां, देशभक्ति के रंग में रंगा परिसर

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कोयला तस्करी का भंडाफोड़

निगम द्वारा बेनी कुंज कालोनी से सौतेला व्यवहार : मुरारी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शास. प्राथमिक शाला सांगीतराई में वृक्षारोपण और पौधा वितरण का भव्य आयोजन
Next Article सच्चा नेतृत्व षक्ति प्रदर्शन नहीं, जिम्मेदारी निभाने और अपने लोगों का कल्याण सुनिश्चित करना है: शर्मा

खबरें और भी है....

रायगढ़ के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध-वित्त मंत्री
निरीक्षण से पहले गायब मिले सीएमओ
फल विक्रेता पर चाकू से हमला, फरार आरोपी अफसर खान गिरफ्तार
तस्कर से 13 लाख का गांजा जब्त
भारी वाहन ने तीन मवेशियों को कुचला, मौके पर मौत, एनएच-49 पर देर रात हुआ हादसा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रायगढ़ के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध-वित्त मंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?