NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: लीनेस क्लब सेवांजली ने मनाया मातृ पितृ दिवस
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > लीनेस क्लब सेवांजली ने मनाया मातृ पितृ दिवस
रायगढ़

लीनेस क्लब सेवांजली ने मनाया मातृ पितृ दिवस

सेवांजली जूनियर क्लब की भी रही सहभागिता

lochan Gupta
Last updated: February 16, 2026 11:44 pm
By lochan Gupta February 16, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। सेवा और जन सरोकार के कार्यों में सतत् सक्रिय सेवांजली क्लब के द्वारा मातृ-पितृ दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सेवा और संवेदना का अद्भुत संगम दिखा। लीनेस क्लब सेवांजली ने अपने जूनियर लीनेस क्लब के साथ मिलकर मातृ-पितृ दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम में एक भावनात्मक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम सम्पन्न किया।
सेवांजली ने वरिष्ठ जनों को दिया सम्मान व दैनिक उपयोग की वस्तुओं का किया वितरण- इस अवसर पर वृद्धाश्रम में उपस्थित बुजुर्ग माताओं-पिताओं को श्रीफल एवं गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनकी दैनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दैनिक उपयोग की सामग्री भेंट स्वरूप प्रदान की गई। जूनियर क्लब सेवांजली ने बिताया आत्मीय समय और स्व निर्मित नास्तों का किया वितरण- कार्यक्रम की प्रमुख विशेषता यह रही कि जूनियर क्लब के बच्चों ने अपने हाथों से तैयार किया हुआ नाश्ता सभी बुजुर्गों को प्रेमपूर्वक परोसा। बच्चों ने वरिष्ठ जनों के साथ समय बिताया। बच्चों ने वरिष्ठ जनों का हालचाल जाना और आत्मीय संवाद के माध्यम से उन्हें अपनत्व का अनुभव कराया और उनके अनुभवों को भी जाना।

सेवांजली का सार्थक पहल आगे भी पूरी करेंगे आवश्यकता

क्लब के सदस्यों ने बुजुर्ग महिलाओं से उनकी अन्य आवश्यकताओं के बारे में चर्चा कर समझते हुए उन्हें शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन भी दिया।सभी सदस्यों के सक्रिय सहयोग एवं फाउंडर अध्यक्ष ली सुमिता जी पांडेय के मार्गदर्शन में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सेवांजली के लिए यह कार्यक्रम केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज में पारिवारिक जागरूकता, संवेदनशीलता और संस्कारों को सशक्त करने की दिशा में एक सार्थक पहल के रुप में प्रेरक कार्यक्रम रहा। आज के इस कार्यक्रम में चेयर पर्सन ली सुधा मिश्रा ने वृद्धाश्रम में स्थित मंदिर के पास शमी के पौधे का रोपण भी किया।

कार्यक्रम में इनकी रही महत्वपूर्ण उपस्थिति

आज के इस कार्यक्रम में चार्टर अध्यक्ष ली सुमिता पांडेय, सचिव ली रजनी मिश्रा, कोषाध्यक्ष ली निशात अली, चेयर पर्सन ली प्रिया पाण्डेय, ली सुधा मिश्रा, ली चंचला सिंह, ली सरोजनी कुर्रे, ली बबली कुलवेदी, ली राजश्री शुक्ला, पी आर ओ ली सुनीता यादव, जूनियर क्लब की अध्यक्ष ली दीक्षा शुक्ला, सचिव ली प्राची कुलवेदी, कोषाध्यक्ष ली हृदया पांडेय की उपस्थिति और सहभागिता रही।

You Might Also Like

विज्ञान व तकनीकी की दुनिया में डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए नए अवसर का सृजन

प्रोत्साहन राशि में वृद्धि को लेकर मितानिनों ने किया प्रदर्शन

तेज धूप व गर्म हवाओं के आगमन से झुलसने लगा जिला

फिर टूटा सूने मकान का ताला, डेढ़ लाख नगद व 50 हजार के जेवरात ले उड़े चोर

मै आगे खड़ी हूं बशर्ते आप पीछे खड़े रहें : कौशल्या विष्णुदेव साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मांड नदी पर पुल की मरम्मत के लिए एसईसीएल और जिला प्रशासन के बीच एमओयू
Next Article अंचल के शिवालयों में उमड़ी आस्था की लहर

खबरें और भी है....

लोकल ट्रेनों को मिली गति तो एक्सप्रेस की समस्या जस की तस
एक ही फ्रिज में रखे मिले वेज-नॉनवेज
फेब्रिकेशन दुकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमणों पर राजस्व विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई
बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल, बर्रा ओपन परीक्षा केंद्र पर गंभीर आरोप
पीएम आवास हितग्राहियों को महापौर ने किए भवन अनुज्ञा वितरित

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
लोकल ट्रेनों को मिली गति तो एक्सप्रेस की समस्या जस की तस
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?