NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रदर्शन, लंबित-मांगों को लेकर नारेबाजी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रदर्शन, लंबित-मांगों को लेकर नारेबाजी
रायगढ़

स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रदर्शन, लंबित-मांगों को लेकर नारेबाजी

स्वास्थ्य विभाग के निजीकरण, ठेका प्रथा और आउटसोर्सिंग पर रोक लगाने की मांग

lochan Gupta
Last updated: July 23, 2026 12:25 am
By lochan Gupta July 23, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने लंबित मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य विभाग के निजीकरण, ठेका प्रथा और आउटसोर्सिंग पर रोक लगाने की मांग करते हुए कर्मचारियों ने नारेबाजी की। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर जल्द मांगें पूरी करने की मांग की।
संघ के पदाधिकारी और सदस्य मिनी स्टेडियम में एकत्र हुए, जहां मांगों के समर्थन में नारे लगाए गए। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मचारी पैदल रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि स्वास्थ्य कर्मचारियों के पुनरीक्षित वेतनमान लागू करने का प्रस्ताव स्वास्थ्य विभाग पहले ही शासन को भेज चुका है। इस मांग को लेकर संघ कई सालों से लगातार प्रयास कर रहा है। पुनरीक्षित वेतनमान की मांग को लेकर साल 2023 में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन कामबंद आंदोलन किया था। उस समय शासन ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया था, जिसके बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया। कर्मचारियों का कहना है कि अब तक प्रस्ताव पर कोई फैसला नहीं होने से उनमें निराशा और नाराजगी है।

प्रस्ताव पर जल्द कार्रवाई की मांग

ज्ञापन में मांग की गई कि पुनरीक्षित वेतनमान संबंधी प्रस्ताव पर तत्काल निर्णय लिया जाए। कर्मचारियों का कहना है कि आठवें वेतन आयोग के लागू होने के बाद उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। साथ ही लंबे समय से लंबित अन्य मांगों पर भी जल्द कार्रवाई की जाए।

निजीकरण और ठेका प्रथा पर रोक लगाने की मांग

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने स्वास्थ्य विभाग को निजीकरण, ठेका प्रथा और आउटसोर्सिंग से मुक्त रखने की मांग की। उनका कहना है कि इससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत सभी लोगों का पंजीयन अनिवार्य करने की भी मांग रखी गई। इससे प्रशिक्षित चिकित्सकों, नर्सों और पैरामेडिकल कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित होगा। फर्जी डिग्री और डिप्लोमा रखने वालों की पहचान हो सकेगी।

रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की मांग

ज्ञापन में कहा गया कि स्वास्थ्य संस्थानों में स्वीकृत पदों के अनुसार सीधी भर्ती जल्द शुरू की जाए। वर्तमान में करीब 35 से 40 प्रतिशत पद खाली हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। संविदा और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए समान काम, समान वेतन की स्पष्ट नीति बनाने की भी मांग की गई।

जीवनदीप कर्मचारियों के लिए समान मानदेय की मांग

कर्मचारियों ने कहा कि जीवनदीप समिति के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों को अलग-अलग संस्थानों में अलग-अलग मानदेय मिल रहा है। पूरे प्रदेश में एक समान नीति लागू कर आर्थिक शोषण रोकने की मांग की गई।

स्वास्थ्य आयोग के गठन की मांग

संघ ने मांग की कि जिन संविदा और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की सेवाएं लगातार ली जा रही हैं, उनके लिए नियमित पद स्वीकृत किए जाएं। साथ ही प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए स्वास्थ्य आयोग का गठन किया जाए।

You Might Also Like

तामस्कर परिवार की बहु के निधन पर सांसद राधेश्याम ने जताया शोक

प्लेटफार्म तक पहुंच रहे आटो चालक

आरपीएफ पोस्ट में लगा मजिस्ट्रेट कोर्ट

नाबालिगों को सोल्यूशन बेचने के आरोप में सुनील अग्रवाल गिरफ्तार

आर.एल. हॉस्पिटल में 26 नवंबर को पेट एंव लिवर रोग विशेषज्ञ डा.ॅ संजय अग्रवाल रहेंगे उपलब्ध

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 15 वें वित्त आयोग के तालाब पुनर्जीवन में खेल?, नगर पंचायत की कार्यशैली पर उठे सवाल, स्वतंत्र तकनीकी जांच की मांग
Next Article देवांगन धर्मशाला संचालन को लेकर बनी सहमति

खबरें और भी है....

दही हांडी हमें एकता, सहयोग और टीम भावना की शक्ति का संदेश देती है : सीएम साय
झीरम घाटी नक्सली हमला मामले में एनआईए कोर्ट ने सुनाया फैसला, 10 आरोपी पाए गए दोषी
2015 से 2026 तक स्वीकृत कॉलोनियों में ईडब्ल्यूएस भूमि की जांच शुरू,… कॉलोनाइजरों पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन
चिटफंड कंपनी का फरार डायरेक्टर जशपुर से गिरफ्तार
कोड़ातराई में सवा करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
दही हांडी हमें एकता, सहयोग और टीम भावना की शक्ति का संदेश देती है : सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?