NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 15 वें वित्त आयोग के तालाब पुनर्जीवन में खेल?, नगर पंचायत की कार्यशैली पर उठे सवाल, स्वतंत्र तकनीकी जांच की मांग
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 15 वें वित्त आयोग के तालाब पुनर्जीवन में खेल?, नगर पंचायत की कार्यशैली पर उठे सवाल, स्वतंत्र तकनीकी जांच की मांग
रायगढ़

15 वें वित्त आयोग के तालाब पुनर्जीवन में खेल?, नगर पंचायत की कार्यशैली पर उठे सवाल, स्वतंत्र तकनीकी जांच की मांग

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के निराकरण पर भी घिरे अधिकारी, वार्डवासियों ने कहा- ‘कागजों में काम, जमीन पर नहीं’

lochan Gupta
Last updated: July 23, 2026 12:24 am
By lochan Gupta July 23, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़/ नगर पंचायत घरघोड़ा की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। वार्ड क्रमांक-12 स्थित नगर के प्रमुख बगमुड़ा तालाब के 15वें वित्त आयोग की राशि से किए जा रहे पुनर्जीवन (रिजुवनेशन) कार्य में तकनीकी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वार्डवासियों ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की स्वतंत्र तकनीकी जांच कराने की मांग की है।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत डब्ल्यूपी 260600023587 के निराकरण के नाम पर नगर पंचायत ने वास्तविक तथ्यों और तकनीकी बिंदुओं की अनदेखी करते हुए केवल औपचारिक जवाब प्रस्तुत कर शिकायत को बंद करने का प्रयास किया। उनका कहना है कि शिकायत में उठाए गए महत्वपूर्ण सवालों का संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि 15वें वित्त आयोग से स्वीकृत तालाब पुनर्जीवन कार्य का उद्देश्य जल संरक्षण, जलधारण क्षमता बढ़ाना और आवश्यक स्थानों पर सुरक्षात्मक संरचनाओं का निर्माण करना था, लेकिन मौके पर केवल जलकुंभी हटाने जैसे सीमित कार्य को ही पूरा कार्य दर्शा दिया गया। शिकायतकर्ताओं के अनुसार तालाब की वास्तविक डी-सिल्टिंग और गहराई बढ़ाने का कार्य अपेक्षित स्तर पर नहीं किया गया। आवेदन में लगभग 8.38 लाख रुपये की लागत से निर्मित टो-वॉल पर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि जिस स्थान पर इसका निर्माण किया गया, वहां न तो जल बहाव का खतरा है और न ही कटाव की संभावना, फिर भी निर्माण कराया गया। शिकायतकर्ताओं ने पूछा है कि आखिर स्थल का चयन किस तकनीकी सर्वे, निरीक्षण या सक्षम अधिकारी की अनुशंसा के आधार पर किया गया।
वार्डवासियों ने मांग की है कि पूरे कार्य की स्वतंत्र तकनीकी जांच कर मेजरमेंट बुक (एमबी), लेवल बुक, क्रॉस सेक्शन, डिजाइन ड्राइंग और गुणवत्ता परीक्षण सहित सभी तकनीकी अभिलेखों की जांच कराई जाए तथा अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाए।
यह ज्ञापन नगर पंचायत घरघोड़ा के पूर्व अध्यक्ष एवं एल्डरमैन विजय शिशु सिन्हा के नेतृत्व में सौंपा गया। इस दौरान वार्ड क्रमांक-8 की पार्षद राजकुमारी डनसेना, वार्ड क्रमांक-6 के पार्षद यश सिन्हा, पूर्व एल्डरमैन सोमदेव मिश्रा, पूर्व पार्षद नीरज शर्मा सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। ज्ञापन पर वार्डवासियों के हस्ताक्षर भी संलग्न हैं, जिनके माध्यम से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। हालांकि, इन आरोपों पर नगर पंचायत का पक्ष समाचार लिखे जाने तक सामने नहीं आया है। यदि नगर पंचायत या संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त होती है, तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

You Might Also Like

एनटीपीसी में बालिका सशक्ति करण अभियान शीतकालीन कार्यशाला का हुआ आयोजन

सावन से ठीक पहले अंडो से निकले अजगर के 13 बच्चे

भारत के रग-रग में बसा है संगीत-कैलाश खेर

क्राइम मीटिंग में पेडिंग मामलो व सीसीटीवी अभियान तेज करने दिये निर्देश

आतंकी हमले को लेकर लोगों में आक्रोश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article हेड मास्टर के सूने मकान में चोरों का धावा
Next Article स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रदर्शन, लंबित-मांगों को लेकर नारेबाजी

खबरें और भी है....

छतीसगढ़ भाजपा का जंगी प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष समेत आधा दर्जन मंत्रियों ने संभाला मोर्चा
अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 10प्रतिशत आरक्षण
रायगढ़ की रीना वर्मा बनीं मिसेज इंडिया
फाइल रोकने या अनर्गल आपत्ति पर होगी कार्रवाई-कमिश्नर
देवांगन धर्मशाला संचालन को लेकर बनी सहमति

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छतीसगढ़ भाजपा का जंगी प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष समेत आधा दर्जन मंत्रियों ने संभाला मोर्चा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?