NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: देवांगन धर्मशाला संचालन को लेकर बनी सहमति
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > देवांगन धर्मशाला संचालन को लेकर बनी सहमति
रायगढ़

देवांगन धर्मशाला संचालन को लेकर बनी सहमति

युवा देवांगन बूढ़ी माई सेवा समिति ने संभाली जिम्मेदारी

lochan Gupta
Last updated: July 23, 2026 12:26 am
By lochan Gupta July 23, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। नया गंज कोष्टा पारा स्थित देवांगन धर्मशाला के संचालन को लेकर आयोजित प्रशासनिक बैठक के बाद युवा देवांगन बूढ़ी माई सेवा समिति को धर्मशाला संचालन की जिम्मेदारी दिए जाने पर समाज में सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है। समिति ने इसे समाज के वरिष्ठजनों की सहमति और विधिवत प्रक्रिया के तहत लिया गया निर्णय बताया है।
रायगढ़ की देवांगन धर्मशाला के संचालन को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बीच अब स्थिति स्पष्ट होती नजर आ रही है। एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी संबंधित पक्षों को अपनी बात रखने का अवसर दिया गया, जहां प्रस्तुत दस्तावेजों का परीक्षण करने के साथ समाज के वरिष्ठ एवं प्रमुख व्यक्तियों की राय को भी महत्व दिया गया।बैठक में यह तथ्य सामने आया कि युवा देवांगन बूढ़ी माई सेवा समिति एक विधिवत पंजीकृत संस्था है, जिसे समाज के वरिष्ठजनों का समर्थन प्राप्त है। इसके बाद प्रशासन द्वारा धर्मशाला संचालन के संबंध में निर्णय लिया गया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि देवांगन धर्मशाला समाज की एक महत्वपूर्ण धरोहर है और इसका संचालन पूरी पारदर्शिता, सेवा भावना एवं समाजहित को ध्यान में रखकर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धर्मशाला का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करना है। समिति ने समाज के लोगों से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए धर्मशाला के विकास और समाजहित के कार्यों में सहयोग करने की अपील भी की है। समाज के वरिष्ठजन भी इस निर्णय को संगठनात्मक एकता और सामूहिक विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल मान रहे हैं। बैठक में वर्तमान देवांगन धर्मशाला के संचालक के सभी सदस्य उपस्थित थे.

You Might Also Like

गौवंश की तस्करी करते तीन गिरफ्तार

ध्यानाकर्षण आंदोलन में कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा

मा. विद्या. धनागर में संपन्न हुआ समर कैंप

जेसीआई रायगढ़ सिटी ने चलाया प्लांटेशन ड्राइव

प्रभु की भक्ति में ही जीवन की भलाई है : पं महेश तिवारी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रदर्शन, लंबित-मांगों को लेकर नारेबाजी
Next Article फाइल रोकने या अनर्गल आपत्ति पर होगी कार्रवाई-कमिश्नर

खबरें और भी है....

दही हांडी हमें एकता, सहयोग और टीम भावना की शक्ति का संदेश देती है : सीएम साय
झीरम घाटी नक्सली हमला मामले में एनआईए कोर्ट ने सुनाया फैसला, 10 आरोपी पाए गए दोषी
2015 से 2026 तक स्वीकृत कॉलोनियों में ईडब्ल्यूएस भूमि की जांच शुरू,… कॉलोनाइजरों पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन
चिटफंड कंपनी का फरार डायरेक्टर जशपुर से गिरफ्तार
कोड़ातराई में सवा करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
दही हांडी हमें एकता, सहयोग और टीम भावना की शक्ति का संदेश देती है : सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?