NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जंगली सुअर का शिकार : 3 गिरफ्तार, 2 को मीट काटते और 1 को बेचने के दौरान पकड़ा गयाज्
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जंगली सुअर का शिकार : 3 गिरफ्तार, 2 को मीट काटते और 1 को बेचने के दौरान पकड़ा गयाज्
रायगढ़

जंगली सुअर का शिकार : 3 गिरफ्तार, 2 को मीट काटते और 1 को बेचने के दौरान पकड़ा गयाज्

lochan Gupta
Last updated: July 22, 2026 12:46 am
By lochan Gupta July 22, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में वन विभाग ने जंगली सुअर के शिकार के दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में एक आरोपी शिकार किए गए जंगली सुअर का मांस बेचने जा रहा था, जबकि दूसरे मामले में दो आरोपी मांस की कटाई करते हुए रंगे हाथ पकड़े गए। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
पहला मामला रायगढ़ वन परिक्षेत्र के जुनवानी सर्किल का है। बडग़ांव परिसर रक्षक को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गेरवानी नदी के पास एक व्यक्ति जंगली सुअर का शिकार कर उसका मांस बेचने जा रहा है। सूचना मिलते ही वन अमले ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और ग्राम गेरवानी के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके थैले से मांस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम टीकाराम कंवर (48), निवासी ग्राम छिंदभौना बताया।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बिजली के तार से हुकिंग कर जंगली सुअर का शिकार किया गया था। इसके बाद टांगी से काटकर करीब 7.5 किलो मांस थैले में रखकर गांव में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। उसने यह भी स्वीकार किया कि इस वारदात में उसके अन्य साथी भी शामिल थे। वन विभाग ने आरोपी के कब्जे से 7.5 किलो मांस जब्त किया और उसके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 9, 39, 50, 51 और 52 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

घरघोड़ा में दो आरोपी पकड़े गए

दूसरी कार्रवाई घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के ग्राम जरकट में की गई। वन विभाग की टीम गश्त पर थी, तभी वन क्षेत्र से लगे एक खेत में दो लोग जंगली सुअर का शिकार कर उसका मांस काटते हुए दिखाई दिए। वन अमले ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम मंगलूराम यादव और अमर साय, निवासी ग्राम जरकट, बताए। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जंगली सुअर का शिकार करना स्वीकार कर लिया। जिसे न्यायालय में पेश कर कार्रवाई की है।

You Might Also Like

रोड-पुल कंस्ट्रक्शन के सामानों की चोरी

छेड़छाड़ का आरोपी पहुंचा जेल

एनटीपीसी के ठेका कर्मी संदिग्ध हालत में मौत

हाई स्कूल पंचपारा में आंग्ल भाषा प्रशिक्षण का द्वितीय चरण प्रारंभ

भीषण गर्मी के चलते स्कूलों के समय में हुआ परिवर्तन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बारिश के बीच जिंदल की आरा मशीनों की जंगल में गूंज
Next Article पारंपरिक नृत्य और सामूहिक अनुष्ठान ने जीवंत की सदियों पुरानी विरासत

खबरें और भी है....

पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से शहर हुआ तरबतर
लगातार बारिश में भी जलभराव पर निगम कर रहा नियंत्रण
बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत
दो दिन में 83.840 लीटर महुआ शराब जब्त
पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, …. विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका-सीएम साय

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से शहर हुआ तरबतर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?