NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक़ सहित मूलभूत समस्याओं से रूबरू हुए जिलाधीश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक़ सहित मूलभूत समस्याओं से रूबरू हुए जिलाधीश
रायगढ़

शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक़ सहित मूलभूत समस्याओं से रूबरू हुए जिलाधीश

जनदर्शन में आमजन की सुनी समस्या, अधिकारियों को नियमानुसान निराकरण करने के दिए निर्देश

lochan Gupta
Last updated: July 21, 2026 12:07 am
By lochan Gupta July 21, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। जिले के आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक सोमवार को जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं और मांगें सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी आवेदनों का नियमानुसार त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निराकरण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
जनदर्शन में ग्राम कंडूरजा के ग्रामीणों ने विजयनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन के जर्जर होने तथा क्षेत्र में एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध नहीं होने से हो रही कठिनाइयों से अवगत कराया। ग्रामीणों ने पुराने भवन को हटाकर नया भवन निर्माण कराने तथा एम्बुलेंस की व्यवस्था करने की मांग की। इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। शासकीय प्राथमिक शाला नटवर के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने विद्यालय में शिक्षक की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की जानकारी देते हुए अतिरिक्त शिक्षक की मांग की। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत तेलीकोट के ग्रामीणों ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत करते हुए जांच की मांग की। कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत को जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
लैलूंगा विकासखंड के ग्राम केन्दाटिकरा ग्राम पंचायत रुडुकेला के ग्रामीणों ने उरांवपारा केन्दाटिकरा गौरसाय घर से पीठाआमा तक लगभग 1.5 किलोमीटर सडक़ निर्माण की मांग रखी। ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग मुख्य सडक़ से नहीं जुड़ा होने के कारण बरसात में पूरी तरह कीचडय़ुक्त हो जाता है, जिससे लगभग 170 आबादी प्रभावित होती है। स्कूली बच्चों के आवागमन के साथ-साथ आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस और अन्य चारपहिया वाहनों का संचालन भी बाधित हो जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री ग्राम सडक़ योजना के अंतर्गत सडक़ स्वीकृत करने का आग्रह किया। कलेक्टर ने संबंधित विभाग को नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत अमलीभौना की सोनिया देवांगन ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, जूटमिल रायगढ़ निवासी शनि कुमार साहू ने अपनी दिव्यांग पुत्री को शासन की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने, विजयपुर के ग्रामीणों ने नवीन शासकीय प्राथमिक शाला भवन निर्माण, ग्राम मुरालीपाली की बबीता यादव ने दिव्यांग होने के कारण स्वरोजगार हेतु सहायता, ग्राम नवापारा मिलूपारा की दयावती ने अंत्योदय राशन कार्ड जारी करने तथा खरसिया के सेवानिवृत्त प्रधान पाठक आदित्य शंकर राय ने अर्जित अवकाश के नगदीकरण एवं सामान्य भविष्य निधि की राशि के भुगतान के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। इसके अलावा अन्य आवेदकों ने भी अपनी विभिन्न मांगों, शिकायतों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए।
कलेक्टर ने सभी आवेदनों का एक-एक कर अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स हेतु 12 करोड़ स्वीकृत-ओपी

दो पक्षों के बीच मारपीट में एक की मौत पर हुआ बवाल,

मेडिकल कालेज के पास अवैध निर्माण पर चला तहसीलदार का बुलडोजर

नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष देव प्रसाद चौहान का महापल्ली में हुआ भव्य स्वागत

तीन बेकसूरों को कार से रौदने वाली चालक किशोरी सहित दो गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article खुडख़ुडिय़ा जुआ के 5 फड़ों पर पुलिस की एक साथ रेड
Next Article बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

खबरें और भी है....

नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी-सीएम साय
दो सडक़ हादसों में 3 की मौत,4 घायल
कांग्रेस मुद्दाविहीन, प्रदर्शन के लिए तलाश रही मुद्दे
बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार
शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक़ सहित मूलभूत समस्याओं से रूबरू हुए जिलाधीश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?