NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आत्मानंद स्कूल में शिक्षकों की कमी, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > आत्मानंद स्कूल में शिक्षकों की कमी, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही
रायगढ़

आत्मानंद स्कूल में शिक्षकों की कमी, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही

पालकों में पनप रही नाराजगी, कलेक्टर को सौंपा आवेदन

lochan Gupta
Last updated: July 21, 2026 12:04 am
By lochan Gupta July 21, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। शहर के हद्य स्थल पर स्थित आत्मानंद शासकीय नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्राथमिक कक्षाओं में शिक्षकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इससे नाराज पेरेंट्स सोमवार को बड़ी संख्या में कलेक्टर जनदर्शन पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर जल्द शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की।
पेरेंट्स ने बताया कि उनके बच्चों का एडमिशन लॉटरी प्रक्रिया के जरिए से आत्मानंद शासकीय प्राथमिक विद्यालय (नटवर स्कूल) में हुआ था। एडमिशन मिलने के बाद भी स्कूल में पर्याप्त शिक्षक नहीं होने के कारण नियमित पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी है। पेरेंट्स का कहना है कि उन्होंने इस मामले में स्कूल के प्रिसिंपल से चर्चा की थी। प्रिसिंपल ने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) को आवेदन देने की सलाह दी, लेकिन अब तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। ज्ञापन में कहा गया है कि शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह बाधित है। यदि जल्द शिक्षकों की व्यवस्था नहीं की गई, तो पूरा शैक्षणिक सत्र प्रभावित होगा और बच्चों के भविष्य पर भी इसका असर पड़ेगा। अभिभावकों ने स्कूल में जल्द शिक्षकों की पदस्थापना की मांग की है।

एक कमरे में चल रही दो-दो क्लास

पेरेंट्स ने बताया कि शिक्षकों की कमी के कारण कई बार एक ही कमरे में दो क्लास का संचालन किया जाता है। कई बार एक-दो पीरियड के बाद पढ़ाने के लिए कोई शिक्षक भी नहीं पहुंचता। उनका कहना है कि बच्चों का प्रवेश इंग्लिश मीडियम में बेहतर शिक्षा के लिए कराया था, लेकिन वर्तमान स्थिति में उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

पेरेंट्स बोले- पहले बताते तो एडमिशन नहीं कराते

पेरेंट्स रीना शर्मा ने बताया कि 16 जुलाई को उनके बच्चे का आत्मानंद नटवर स्कूल में एडमिशन हुआ था। स्कूल प्रबंधन ने एडमिशन पूरा होने के बाद पुराने स्कूल से टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) निकलवाने को कहा, जिसे उन्होंने जमा भी कर दिया। लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन का कहना है कि शिक्षक आने के बाद ग्रुप में सूचना दी जाएगी। रीना शर्मा ने कहा कि अगर एडमिशन के समय ही बताया जाता कि स्कूल में शिक्षक नहीं हैं, तो वे अपने बच्चे का यहां दाखिला नहीं करातीं। उन्होंने स्कूल में जल्द शिक्षक उपलब्ध कराने की मांग की।

You Might Also Like

सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. अंजनी तिवारी का निधन

एनटीपीसी लारा के श्री स्वामीनारायण गुरुकुल स्कूल के 2 विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में चयन

भिक्षुक राम के महानिर्वाण दिवस पर पूज्य प्रियदर्शी राम ने दिया श्रद्धालुओं को आशीर्वाद

जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल द्वारा नवनिर्मित सामुदायिक भवन राबो का लोकार्पण

ट्रेनों की स्टापेज को लेकर हिमगीर में हुआ रेल रोको आंदोलन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article संजय मार्केट नाला निर्माण कार्य में लापरवाही…. निगमायुक्त ने ठेकेदार को लगाई फटकार
Next Article विकास कार्यों में लेट-लतीफी पर बिफरे कलेक्टर अधिकार अभिलेखों के प्रकाशन, सत्यापन एवं लंबित कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश

खबरें और भी है....

नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी-सीएम साय
दो सडक़ हादसों में 3 की मौत,4 घायल
कांग्रेस मुद्दाविहीन, प्रदर्शन के लिए तलाश रही मुद्दे
बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार
शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक़ सहित मूलभूत समस्याओं से रूबरू हुए जिलाधीश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?