NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: खेल शिक्षा के क्षेत्र के प्रेरणास्रोत प्रमोद कुमार यादव का अधिवार्षिकी विदाई सह सम्मान समारोह संपन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > खेल शिक्षा के क्षेत्र के प्रेरणास्रोत प्रमोद कुमार यादव का अधिवार्षिकी विदाई सह सम्मान समारोह संपन्न
रायगढ़

खेल शिक्षा के क्षेत्र के प्रेरणास्रोत प्रमोद कुमार यादव का अधिवार्षिकी विदाई सह सम्मान समारोह संपन्न

lochan Gupta
Last updated: July 19, 2026 11:34 pm
By lochan Gupta July 19, 2026
Share
2 Min Read

बरमकेला। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बरमकेला में व्यायाम शिक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव के अधिवार्षिकी विदाई सह सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों, खेल प्रशिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उनके दीर्घ, उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायी सेवाकाल की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। श्री प्रमोद कुमार यादव ने लगभग 43 वर्षों तक शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में समर्पित भाव से अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अनेक प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कुशल मार्गदर्शन, अनुशासन एवं अथक प्रयासों से अनेक विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कर विद्यालय, जिले एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाया।
वर्ष 2022 से 2025 तक उन्होंने सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी (ए.डी.एस.ओ.), सारंगढ़-बिलाईगढ़ के रूप में भी उल्लेखनीय सेवाएँ दीं। अपने पूरे सेवाकाल में उन्होंने ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। खेल प्रतिभाओं को निखारने तथा विद्यार्थियों में खेल भावना विकसित करने में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों ने श्री यादव के स्वस्थ, सुखद एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व, कार्यशैली एवं समर्पण आने वाली पीढिय़ों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। शुभकामनाएँ प्रेषित करने वालों में शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ, रायगढ़ के जीतेश्वर प्रधान, जभर उल्लाह सिद्दीकी, आबिद अंसारी, संजय शुक्ला एवं अभिषेक गुप्ता तथा सारंगढ़ से फकीरा यादव, नंद कुमार बंजारे, लोकेन्द्र नाथ पटेल, अमित पटेल एवं शिव बघेल सहित अनेक शिक्षकों, खेल प्रशिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों ने श्री प्रमोद कुमार यादव के उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।

You Might Also Like

छपोरा में झोलाछाप डाक्टर दे रहा हर मर्ज की दवा

बाईपास के बावजूद शहर में दौड़ रहे भारी वाहन

अवैध कबाड़ से भरी तीन ट्रक पकड़ाई, 35.4 टन स्कैप जब्त

चेम्बर चुनाव में सुशील रामदास के नाम पर बन सकती है आम सहमति

युवाओं को कैरियर गाईडेंश हेतु नि:शुल्क कोचिंग का शुभारंभ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री का करारा जवाब
Next Article सीईओ जिपं ऋषिकेश तिवारी ने ली समीक्षा बैठक व कियें निरीक्षण

खबरें और भी है....

पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से शहर हुआ तरबतर
लगातार बारिश में भी जलभराव पर निगम कर रहा नियंत्रण
बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत
दो दिन में 83.840 लीटर महुआ शराब जब्त
पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, …. विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका-सीएम साय

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से शहर हुआ तरबतर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?