रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने संगठन पर्व के दौरान रायगढ़ जिले में संगठनात्मक दृष्टि से मंडलों का विस्तार करते हुए रायगढ़ पश्चिम मंडल के कार्य क्षेत्र से किरोड़ीमल मंडल का गठन किया गया है। जहां मंडल अध्यक्ष के रूप में पार्टी द्वारा सर्व सम्मति से युवा नेता अतुल शर्मा को मंडल अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।
अतुल शर्मा विगत 15 वर्षों से भाजपा संगठन के लिए कार्य करते हुए विभिन्न दायित्व का निर्वाह कर चुके है , विगत लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में पार्टी द्वारा उनकी संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए शक्ति विधानसभा विस्तारक एवं जांजगीर लोकसभा विस्तारक का जैसा बड़ा एवं महत्वपूर्ण दायित्व उन्हें दिया गया था , जिसका निर्वहन उनके द्वारा वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में बहुत ही कुशल ढंग से किया उन्हें वर्तमान में गृह क्षेत्र किरोड़ीमल नगर का प्रथम मंडल अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।
उन्होंने विद्यार्थी परिषद में प्राथमिक सदस्य के रूप में राजनीति की शुरुआत की उसके बाद में वे रायगढ़ पश्चिम मंडल के युवामोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष रहे उसके उपरांत रायगढ़ पश्चिम मंडल के युवामोर्चा के मंडल अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी में रहे है रायगढ़ जिला युवा मोर्चा में वे जिला कोषाध्यक्ष तथा जिला उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वाहन कर चुके है।
अध्यक्ष के नियुक्ति उपरांत मंडल में कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साह पूर्वक उनका स्वागत किरोड़ीमल नगर में अजाद चौक,अटल चौक में किया गया कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ जनों के साथ माता रानी के मंदिर में पूजन करने के उपरांत वे मंडल में सभी वरिष्ठजनों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर रहे है।
किरोड़ीमल के प्रथम भाजपा मंडल अध्यक्ष बने अतुल शर्मा
