NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सेवा सेतु केंद्र पर लटका ताला, प्रमाण पत्रों के लिए भटके आवेदक
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सेवा सेतु केंद्र पर लटका ताला, प्रमाण पत्रों के लिए भटके आवेदक
रायगढ़

सेवा सेतु केंद्र पर लटका ताला, प्रमाण पत्रों के लिए भटके आवेदक

एक दिन की बंद से बढ़ी परेशानी

lochan Gupta
Last updated: July 18, 2026 12:08 am
By lochan Gupta July 18, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जनसुविधाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से संचालित सेवा सेतु केंद्र पर आज अचानक ताला लटक जाने से आय, जाति, निवास सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों के लिए पहुंचे लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। सुबह से ही बड़ी संख्या में आवेदक केंद्र के बाहर जुटते रहे, लेकिन कार्यालय बंद मिलने पर उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।
सेवा सेतु केंद्र के अचानक बंद होने से सबसे अधिक परेशानी उन छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को हुई, जिन्हें शैक्षणिक प्रवेश, छात्रवृत्ति तथा अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं के लिए आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र की तत्काल आवश्यकता है। केंद्र के बाहर लोगों की भीड़ तो दिखाई दी, लेकिन बंदी के संबंध में कोई सूचना अथवा नोटिस चस्पा नहीं होने से लोग असमंजस की स्थिति में नजर आए। कई आवेदक इधर-उधर जानकारी जुटाते रहे, जबकि कुछ लोगों को बिना कार्य कराए ही वापस लौटना पड़ा।
मामले की जानकारी लेने के लिए जब धरमजयगढ़ तहसीलदार से संपर्क किया गया, तब उन्होंने बताया कि किसी आवश्यक कारणवश सेवा सेतु केंद्र केवल आज के लिए बंद रखा गया है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को हुई असुविधा के लिए प्रशासन खेद व्यक्त करता है तथा केंद्र की सेवाएं पुन: अगले दिन से सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएंगी।
बहरहाल, ऐसे समय में जब विद्यालयों और महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के लिए प्रमाण पत्रों की मांग बढ़ी हुई है, सेवा सेतु केंद्र की एक दिन की बंदी भी आमजन, विशेषकर छात्र-छात्राओं के लिए परेशानी का कारण बन गई। अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि केंद्र की सेवाएं समय पर पुन: शुरू हों ताकि लंबित कार्यों का शीघ्र निराकरण हो सके।

You Might Also Like

नशीले इंजेक्शन बेचने वाले दो गिरफ्तार

सीएसआर मद से एनटीपीसी कराएगा नालंदा परिसर का निर्माण

ऑनलाइन सट्टा संचालित करते युवक गिरफ्तार

छूट की आड़ में लूट की राजनीति

मुख्यमंत्री के मंशानुरूप तमनार को मिली बड़ी सौगात, 8.50 किमी फोरलेन मार्ग से बदलेगी तमनार की तस्वीर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article इस्कॉन प्रचार केंद्र रायगढ़ ने निकाली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Next Article 100 साल पुराने श्री जगन्नाथ मंदिर से निकली भव्य रथ यात्रा, जयघोष से गूंज उठा घरघोड़ा

खबरें और भी है....

पीएम मोदी ने चांपा सहित 75 पुर्नविकसित रेलवे स्टेशनों का किया लोकार्पण
सीएम साय ने कहा डबल इंजन सरकार में रेल अधोसंरचना का हो रहा अभूतपूर्व विस्तार
हाइड्रोजन ट्रेन से आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई रफ्तार-ओपी
हाईवोल्टेज ड्रामा करने वाले जिला-बदर बदमाश चाहत का निकला जुलूस
व्यवस्था सुधारने सडक़ पर उतरे निगमायुक्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पीएम मोदी ने चांपा सहित 75 पुर्नविकसित रेलवे स्टेशनों का किया लोकार्पण
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?