NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एक फोन और गॉव मे आया उजियारा, जिपं अध्यक्ष सालिक साय के हस्तक्षेप से ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > एक फोन और गॉव मे आया उजियारा, जिपं अध्यक्ष सालिक साय के हस्तक्षेप से ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
जशपुरनगर

एक फोन और गॉव मे आया उजियारा, जिपं अध्यक्ष सालिक साय के हस्तक्षेप से ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

lochan Gupta
Last updated: July 17, 2026 11:55 pm
By lochan Gupta July 17, 2026
Share
2 Min Read

कांसाबेल। विकासखंड कांसाबेल की ग्राम पंचायत पतरापाली के आश्रित ग्राम तुररी में पिछले एक सप्ताह से 25 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ था। बिजली आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों के दैनिक कार्यों के साथ बच्चों की पढ़ाई और पेयजल जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं भी प्रभावित हो रही थीं। ग्रामीणों ने अपनी समस्या सामाजिक कार्यकर्ता भूषण वैष्णव के माध्यम से जिला पंचायत जशपुर के अध्यक्ष सालिक साय तक पहुंचाई। शिकायत मिलते ही सालिक साय ने बिना देर किए बिजली विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए। जिला पंचायत अध्यक्ष के हस्तक्षेप का असर तुरंत देखने को मिला। बिजली विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव में 25 केवी का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी। ट्रांसफार्मर लगते ही सप्ताहभर से अंधेरे में डूबा गांव फिर से रोशनी से जगमगा उठा और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। वहीं ग्रामीणों ने भी समस्या का शीघ्र समाधान कराने पर सालिक साय के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की सक्रियता से उनकी समस्या का तत्काल समाधान संभव हो सका। ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का तेजी से निराकरण हो रहा है, जिससे आमजन को समय पर राहत और बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।

You Might Also Like

नाबालिक बच्ची को तेलंगना से ढूंढ कर लाई जशपुर पुलिस

दो दिवसीय फन मेला एवं शिल्प कला विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

तस्करों के चंगुल से 2 नग गौ वंशों को कराया मुक्त

गांव-गांव जाकर विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी कर रहें हैं शिकायतों का निराकरण

लक्ष्मी महतारी वंदन राशि का करती है बेहतर उपयोग

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मीडिया से सीधा संवाद, भिलाई निगम आयुक्त सुरूचि सिंह
Next Article सीएम साय ने बगिया में जनदर्शन कर सुनी आमजनों की समस्याएं

खबरें और भी है....

पीएम मोदी ने चांपा सहित 75 पुर्नविकसित रेलवे स्टेशनों का किया लोकार्पण
सीएम साय ने कहा डबल इंजन सरकार में रेल अधोसंरचना का हो रहा अभूतपूर्व विस्तार
हाइड्रोजन ट्रेन से आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई रफ्तार-ओपी
हाईवोल्टेज ड्रामा करने वाले जिला-बदर बदमाश चाहत का निकला जुलूस
व्यवस्था सुधारने सडक़ पर उतरे निगमायुक्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पीएम मोदी ने चांपा सहित 75 पुर्नविकसित रेलवे स्टेशनों का किया लोकार्पण
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?